दुनिया

गाजा में थम नहीं रही बमबारी, हवाई हमलों में एक ही परिवार के 12 सदस्य समेत 54 लोगों की मौत

Air Strike in Gaza: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बृहस्पतिवार तड़के हुए हवाई हमलों में 54 लोगों की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में जबरदस्त बमबारी हुई। इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास को खत्म करने के लिए बल का प्रयोग तेज करने का संकल्प लिया है।

Image

गाजा में हवाई हमला

Photo : AP

Air Strike in Gaza: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बृहस्पतिवार तड़के हुए हवाई हमलों में 54 लोगों की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस के कैमरामैन ने 10 हवाई हमलों की पुष्टि की और उसने बताया कि शवों को टुकड़ों में अस्पताल लाया गया। मृतकों में 'अल अराबी टीवी' के पत्रकार हसन समूर और उनके परिवार के 11 अन्य सदस्य शामिल हैं।

यह लगातार दूसरा दिन था जब गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में जबरदस्त बमबारी हुई। इजराइली सेना की ओर से इन हमलों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व की यात्रा पर हैं। हालांकि, वह इजराइल नहीं जाएंगे।

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास को खत्म करने के लिए बल का प्रयोग तेज करने का संकल्प लिया है।अंतरराष्ट्रीय संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने इस योजना को 'नरसंहार जैसा' बताया है।

अब तक कितने लोगों की हुई मौत?

गाजा में अब तक करीब 53,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। 90 फीसदी आबादी विस्थापित हो चुकी है और करीब पांच लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं। हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लगभग 250 लोगों में से 58 लोगों को अभी भी बंधक बना रखा है, जिनमें से 23 के अब भी जीवित होने का अनुमान है। हालांकि इजराइली अधिकारियों ने उनमें से तीन की स्थिति के बारे में संदेह व्यक्त किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article