दुनिया

गाजा में इजराइली वायुसेना ने मचाई तबाही, उड़ा डाले हमास के कई ठिकाने, अब तक सैकड़ों की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 8, 2023, 08:38 PM IST

तनाव बढ़ने के बीच इज़रायली सरकार ने गाजा पट्टी में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने इजरायली बिजली कंपनी को शनिवार को गाजा पट्टी में बिजली आपूर्ति रोकने का आदेश दिया है।

Image

इजराइल ने गाजा में मचाई तबाही

Photo : AP

हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी में इजराइली वायुसेना ने तबाही मचा रखी है। एक के बाद एक हमास के ठिकानों पर बम गिराए जा रहे हैं। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। शनिवार को हमास के रॉकेट हमलों के बाद इजराइल ने जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है।

400 से ज्यादा की मौतें

इजराइल ने रविवार को दावा किया कि उसने गाजा में जवाबी हवाई हमलों में फिलिस्तीनी समूह हमास के 400 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने गाजा पट्टी में कई ठिकानों पर हमला करते हुए "ऑपरेशन स्वोर्ड्स ऑफ आयरन" लॉन्च किया। हमास द्वारा नियंत्रित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गाजा पट्टी में 370 फिलिस्तीनियों की जान चली गई है और अतिरिक्त 2,200 घायल हो गए हैं। माना जाता है कि इनमें से अधिकतर मौतें इजराइल के जवाबी हवाई हमलों के कारण गाजा पट्टी में हुईं।

बिजली रोकी गई

तनाव बढ़ने के बीच इज़रायली सरकार ने गाजा पट्टी में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने इजरायली बिजली कंपनी को शनिवार को गाजा पट्टी में बिजली आपूर्ति रोकने का आदेश दिया है।

कई बिल्डिंग नष्ट

मध्य गाजा शहर में शाम को हुए हवाई हमले में 14 मंजिला एक आवासीय टॉवर नष्ट हो गया, जिसमें हमास का कार्यालय भी स्थित है। इज़राइली ने कुछ देर पहले ही चेतावनी जारी की थी और हताहतों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। इसके तुरंत बाद, मध्य इजराइल में हमास के रॉकेट हमले ने तेल अवीव और पास के उपनगर सहित चार शहरों को निशाना बनाया, जहां दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इजराइल को भारी नुकसान

गाजा के पास इजरायली समुदायों पर हमास द्वारा किए गए बड़े हमले और इजरायल में दागे गए हजारों रॉकेटों से मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। मीडिया ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 12 से अधिक सैनिक और पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि अस्पतालों में घायलों की संख्या 2,048 तक पहुंच गई है, जिनमें 20 की हालत गंभीर है और 330 गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के 30 घंटे से अधिक समय बाद भी सेना सीमावर्ती समुदायों में बंदूकधारियों से लड़ाई जारी रखे हुए है। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के 30 घंटे से अधिक समय बाद भी सेना सीमावर्ती समुदायों में बंदूकधारियों से लड़ाई जारी रखे हुए है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article