दुनिया

Israel-Iran War: G-7 देशों ने इजरायल पर हमले की निंदा की, अनियंत्रित क्षेत्रीय तनाव भड़कने की जताई आशंका

Israel-Iran War: G-7 देशों के नेताओं ने इजरायल के खिलाफ ईरान के सीधे और अप्रत्याशित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के कारण क्षेत्र में अनियंत्रित तनाव बढ़ने का खतरा है।

Image

G-7 इजरायल पर हमले की निंदा की

Photo : ANI

Israel-Iran War: G-7 देशों के नेताओं ने इजरायल के खिलाफ ईरान के सीधे और अप्रत्याशित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के कारण क्षेत्र में अनियंत्रित तनाव बढ़ने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इन हमलों के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक बुलाने का फैसला किया है ताकि इस मामले पर चर्चा की जा सके। ईरान ने इजरायल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं। ईरान ने कहा कि उसने यह हमला सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल हुए हमले के जवाब में किया। इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि शनिवार देर रात ईरान ने हमला किया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल तथा क्रूज मिसाइल दागीं। एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागी गईं जिनमें से 99 प्रतिशत को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

ईरान ने क्षेत्र को अस्थिर करने की दिशा में बढ़ाया कदम- G-7

G-7 देशों के नेताओं ने राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा की गई कॉन्फ्रेंस कॉल के बाद एक संयुक्त बयान में कहा कि अपने इन कदमों के जरिए ईरान ने क्षेत्र को अस्थिर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है और एक अनियंत्रित क्षेत्रीय तनाव को भड़काने का जोखिम पैदा किया है। इससे बचना चाहिए। हम स्थिति को स्थिर करने और तनाव बढ़ने से रोकने के लिए काम करना जारी रखेंगे। ईरान द्वारा इजरायल पर शनिवार को किए गए हमले के एक दिन बाद जारी बयान में कहा गया कि ‘हम मांग करते हैं कि ईरान और उसके सहयोगी अपने हमले बंद करें और हम अस्थिर करने वाली और पहल के जवाब में आगे कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।’

G-7 समूह में अमेरिका, इटली, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा शामिल हैं। समूह ने इजरायल एवं उसके लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता एवं समर्थन व्यक्त किया और उसकी सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बाइडन ने इजरायल के खिलाफ ईरान के अप्रत्याशित हमले पर चर्चा करने के लिए जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से भी फोन पर बात की। ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ किए गए हवाई हमले पर सुरक्षा परिषद के सदस्य न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक आपातकालीन बैठक करेंगे। इजरायल ने इस बैठक का अनुरोध किया है जिसका एजेंडा, ‘पश्चिम एशिया में स्थिति’ होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article