दुनिया

मिस्त्र तक पहुंची इजराइल-फिलिस्तीन की जंग की आंच, 2 इजराइली टूरिस्ट समेत 3 की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 8, 2023, 04:12 PM IST

मिस्र के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, मिस्र के एक पुलिसकर्मी ने अलेक्जेंड्रिया में इजरायली पर्यटकों पर गोलीबारी की है। जिसमें कम से कम दो इजरायली और एक मिस्र के निवासी की मौत हो गई।

Image

मिस्त्र में इजराइल के पर्यटकों पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

इजराइल और फिलिस्तीन की लड़ाई की आंच अब और अरब मुल्कों तक पहुंचने लगी है। लेबनान के आतंकी संगठन पहले ही इस जंग में कूदे हुए हैं, अब मिस्त्र में भी इजराइल के प्रति नफरत देखने को मिली है। यहां इजराइली पर्यटकों पर हमला हुआ है, जिसमें से को दो की मौत हो गई है।

कहां हुआ हमला

मिस्र के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, मिस्र के एक पुलिसकर्मी ने अलेक्जेंड्रिया में इजरायली पर्यटकों पर गोलीबारी की है। जिसमें कम से कम दो इजरायली और एक मिस्र के निवासी की मौत हो गई। एक्स्ट्रा न्यूज टेलीविजन चैनल ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हमला अलेक्जेंड्रिया में पोम्पी के स्तंभ स्थल के पास हुआ है। इसमें कहा गया कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है।

सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

एपी के अनुसार सुरक्षा बलों ने तुरंत हमले वाली जगह की घेराबंदी कर दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए ग्राफिक फुटेज में दो आकृतियां किसी पर्यटक स्थल की जमीन पर बेसुध पड़ी दिखाई दे रही हैं। एक अन्य को पुरुषों के एक समूह द्वारा मदद करते देखा गया। एक महिला को एम्बुलेंस के लिए चिल्लाते हुए सुना गया। इजराइल की जका बचाव सेवा ने अलेक्जेंड्रिया में दो लोगों के मारे जाने की सूचना दी।

इजराइल-हमास जंग में क्या हुआ

इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच दक्षिणी इजरायल के कई हिस्सों में खूनी गोलाबारी जारी है। उत्तरी इज़राइल पर लेबनान की ओर से मोर्टार से हमला हुआ है। लेबनानी इस्लामी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायली चौकियों को निशाना बनाया। शनिवार सुबह फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा शुरू किए गए अभूतपूर्व हमले के बाद शुरू हुए नवीनतम संघर्ष में अब तक इज़राइल और फिलिस्तीन दोनों में लगभग 500 लोग मारे गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article