दुनिया

Israel Hamas War:इजरायली सैनिकों से हुई बड़ी चूक, गाजा में खतरा समझ अपने ही 3 नागरिकों को मार डाला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 16, 2023, 07:36 AM IST

Israeli Soldiers Big Mistake: इजरायली सेना ने बताया कि उसके सैनिकों से एक बड़ी चूक हो गई है, गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा मान लिया और गोलीबारी कर दी जिससे उनकी मौत हो गई।

Image

इजरायली सैनिकों ने तीन बंधकों को "गलती से" खतरा समझकर गोली मार दी

Israeli Soldiers in Gaza:इजरायली सेना (Israel Army) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि उसने अपने ही देश के तीन नागरिकों (Israeli Citizens) को मार डाला और ये किसी चूक की वजह से हुआ है, इस बारे में इजरायली सेना ने बताया-'उसके सैनिकों ने शुक्रवार को तीन बंधकों को 'गलती से' खतरा समझकर गोली मार दी, जिनसे उनकी मौत हो गई'

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, 'शेजैया में लड़ाई के दौरान, IDF (सेना) ने गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा मान लिया. ऐसे में, सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की और वे मारे गए'

'IDF इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है'

आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हागारी ने कहा कि गोलीबारी में तीनों की मौत के बाद सैनिकों को मृतकों की पहचान के बारे में तुरंत ही संदेह पैदा हुआ, उनके शवों को तुरंत जांच के लिए इजरायल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी पहचान इजरायली नागरिकों के रूप में हुई, जिन्हें हमास ने बंधक बना लिया था।

तीन इजरायली बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम और समर तलाल्का के रूप में हुई है,आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि आईडीएफ इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है।

'Hamas के खिलाफ लड़ाई में कई महीने का वक्त लगेगा'

वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने लंबे समय तक युद्ध चलने का अनुमान जताते हुए कहा कि हमास को तबाह करने में कई महीने लगेंगे उनका यह बयान तब आया है जब इजराइल और उसके शीर्ष सहयोगी अमेरिका पर गाजा में तबाही को लेकर अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग-थलग पड़ने का दबाव बढ़ गया है।अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने गाजा में बड़ी लड़ाई खत्म करने की समयसीमा पर चर्चा करने के लिए हाल में इजराइली नेताओं से मुलाकात की। इजराइली नेताओं ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए आतंकवादी संगठन को खत्म करने तक सैन्य हमला जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हताहतों की संख्या कम करने में इजराइल की नाकामियों और गाजा के भविष्य के लिए उसकी योजनाओं को लेकर असहजता दिखायी है लेकिन साथ ही व्हाइट हाउस हथियार भेजकर इजराइल की पूरी मदद कर रहा है।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा, 'मैं चाहता हूं कि वह इस पर ध्यान केंद्रित करें कि आम लोगों की जान कैसे बचायी जाए। हमास का पीछा करना मत छोड़ना लेकिन अधिक सतर्क रहो।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article