दुनिया

Israel Hamas War :हमास के कितने 'Head' कटे..कितने बचे? एक आंख वाला 'बगदादी'..फंसा !-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 05:39 PM IST

Israel Hamas War update:इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच खबरें आ रही हैं कि इजरायल हमास के आंतकियों को चुन-चुनकर मार रहा है।

Image

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध

इजरायल और हमास के बीच युद्ध में बताते हैं कि इजरायल का प्रण है कि हर उस आतंकी का हिसाब होगा जिसमे 7 अक्टूबर की भयानक साजिश रची, टॉरगेट पर हमास के टॉप कमांडर्स के नाम हैं, इसमें सुबसे उपर नाम है इस्माइल हानिया फिर मुहम्मद दाइफ, मरवान इस्सा आदि 7 नाम हैं जिनसे इजरायल ऐसा बदला लेने वाला है जिसे इनकी सात पुश्तें भी नहीं भूल पायेंगी।

इजरायल का दावा है कि हमास के 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं, 250 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए हैं वहीं करीब 20 हजार निशाने पर हैं।

वहीं इजराइल की सेना ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में हवाई, जमीनी और नौसैनिक बलों को शामिल करते हुए एक 'समन्वित' हमले की तैयारी की है, सेना ने शनिवार रात अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वह व्यापक स्तर पर हमला करने की तैयारी कर रही है।

इजराइल ने सीमा पार से हुए हमास के हमले के जवाब में संभावित जमीनी हमले से पहले गाजा की लगभग आधी आबादी को अपने घर खाली करने का आदेश दिया है।इजराइल ने यह नहीं बताया है कि हमला कब शुरू होगा।

471 भारतीयों को लेकर दो विमान दिल्ली पहुंचे

उधर तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर दो विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।इनमें से एक उड़ान एअर इंडिया और दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी।ऑपरेशन अजय के तहत कुल चार उड़ानें संचालित की गई हैं। सरकार ने यह अभियान उन भारतीयों के लिए शुरू किया है जो फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इजराइल पर किए गए हमले के बाद इजराइल से वापस आना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को कहा कि सुबह 197 यात्रियों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि 274 यात्रियों को लेकर चौथी उड़ान राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। उन्होंने यात्रियों की तस्वीरें भी शेयर कीं। एअर इंडिया द्वारा संचालित दो चार्टर्ड उड़ानें तेल अवीव से शुक्रवार और शनिवार को कुल 435 से अधिक यात्रियों को लेकर आई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article