
Israel Hamas War LIVE: हमास ने येरुसलम, तेल अवीव पर की 'मिसाइलों की बौछार'
Israel Ground Operation Against Hamas Terrorists LIVE: गाजा की सीमा पर इजरायल के आधुनिक टैंक तैनात हैं। इजरायल-हमास युद्ध को लेकर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर इजरायल ने गाजा में घुसपैठ करने का फैसला किया तो प्रतिरोध करने वाले नेता इजरायल को सैनिकों के कब्रिस्तान में बदल देंगे। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना का कहना है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के मिसाइल हमले में उसके क्षेत्र में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद वह लेबनान में लक्ष्यों पर हमला कर रही है। यह तब हुआ, जब ईरान ने इज़रायइल को गाजा के खिलाफ अपने "युद्ध अपराध" बंद करने की चेतावनी दी। इजरायल गाजा में हमास के आतंकियों और उसके सदस्यों के खिलाफ सबसे बड़ा युद्ध शुरू करने जा रहा है। इजराइल के इस जमीनी ऑपरेशन (Ground Operation) में आतंकियों को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान तैयार है।