अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर टूटने से एकदम भड़के हुए दिख रहे हैं। ट्रंप ने सीधे इजराइल को चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने इजराइल ने उस फाइटर जेट को बुला लेने के लिए कहा है, जो ईरान पर हमला करने के लिए उड़ान भर चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि इजराइल और ईरान दोनों ने ही सीजफायर का उल्लंघन किया है।
ट्रंप ने दी इजराइल को चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल माडिया पर एक पोस्ट में कहा- "इज़राइल। उन बमों को मत गिराओ। अगर तुम ऐसा करते हो, तो यह एक बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को तुरंत घर ले आओ!"
इजराइल से नाखुश हुए ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा कि इजरायल और ईरान ने शत्रुता समाप्त करने के लिए मंगलवार की समय-सीमा के बाद हमलों के साथ संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने इजरायल को चेतावनी दी कि वह अपने पायलटों को वापस बुला ले, क्योंकि वह इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। यह बात ट्रुथ सोशल पर मंगलवार को एक पोस्ट में कही गई थी। हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले बोलते हुए, ट्रम्प ने लगातार हमलों के बारे में निराशा व्यक्त की। ट्रम्प ने कहा, "उन्होंने इसका उल्लंघन किया, लेकिन इजरायल ने भी इसका उल्लंघन किया। मैं इजरायल से खुश नहीं हूं।"
