दुनिया

Iran-Israel War: कौन सच्चा-कौन झूठा? इजराइल बोला- मिसाइल से हुआ हमला, ईरान का इनकार

Iran-Israel War: इजराइल पर सुबह मिसाइलों की बौछार उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप के साथ समन्वय करते हुए इजराइल ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संघर्षविराम पर सहमति जताई है।

Image

सीजफायर के बाद इजराइल पर हमला

Photo : AP

Iran-Israel War: इजराइल और ईरान में 12 दिनों की जंग के बाद अब सीजफायर हो चुका है। फिलहाल ऐसा दावा है। सीजफायल की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब की, जब ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया। इस सीजफायर की घोषणा के बाद इजराइल ने दावा कि ईरान की ओर से उसके ऊपर मिसाइल से हमला हुआ है, वहीं ईरान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि इजराइल झूठ बोल रहा है। सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान ने कोई हमला नहीं किया है।

इजराइल पर किसने किया मिसाइल से हमला

मंगलवार को अस्थायी युद्धविराम तब विफल हो गया जब इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई, यह कहते हुए कि ईरान ने युद्धविराम लागू होने के दो घंटे से अधिक समय बाद उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागीं। ईरान की सेना ने इसराइल पर हमले से इनकार किया। हालांकि आज उत्तरी इजराइल में धमाके हुए, जिसके बाद सायरन बजने लगे। इससे पहले, इजराइल और ईरान दोनों ने अपने 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्धविराम योजना को स्वीकार कर लिया था। इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मिसाइल हमलों को संघर्षविराम का उल्लंघन बताया और इजराइल की सेना को ‘‘तेहरान पर हमला करने और शासन के लक्ष्यों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए गहन अभियान’’ फिर से शुरू करने का निर्देश दिया।

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला

संघर्षविराम समझौते की घोषणा मंगलवार सुबह की गई। इससे पहले ईरान ने सोमवार को कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमला किया था। ट्रंप की घोषणा और संघर्ष विराम शुरू होने के बीच इजराइल ने सुबह से पहले ईरान भर में हवाई हमलों की बौछार कर दी वहीं ईरान ने भी मंगलवार सुबह इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए। इजराइल ने कहा कि उसने संघर्षविराम के कुछ घंटों बाद सुबह-सुबह मिसाइलों की बौछार को रोक दिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article