दुनिया

US Iran War: ईरान युद्ध के बीच इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ खोला मोर्चा, लेबनान में 14 लोगों की मौत

इजरायल ने लेबनान के कई इलाकों पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दक्षिणी लेबनान के Chehabiyeh गांव में 7 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए, जबकि बेक्का घाटी के तमनीन अल-तहता गांव में भी 7 लोगों की जान गई और 18 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि एक हमले में सीरियाई परिवार के घर को निशाना बनाया गया।

Image

इजरायल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले।

Photo : AP

US Iran War: अमेरिका-इजरायल सैन्य संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में अशांति फैला रखी है। एक तरफ जहां ईरान, संयुक्त राष्ट्र अमीरात और बहरीन जैसे देशों पर हमला कर रहा है। वहीं, इजरायल ने लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं।

मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल ने लेबनान के कई इलाकों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इजरायली सेना ने कहा कि वह एक साथ पूरे ईरान में और बेरूत में हिजबुल्लाह के आधारभूत ढांचे पर हमले कर रही है।

'दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने किए हमले'

लेबनान के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के चेहाबियेह गांव इजरायली सेना ने हमले किए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। वहीं, पूर्वी लेबनान की बेक्का घाटी में स्थित तमनीन अल-तहता (Tamnine el-Tahta) गांव पर हुए एक अन्य हमले में भी 7 लोगों की मौत और 18 लोग घायल हुए हैं।

हमले में एक घर को बनाया गया निशाना

सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, तमनीन अल-तहता में जिस जगह पर हमला हुआ, वहां एक घर को निशाना बनाया गया, जहां सीरियाई परिवार रह रहा था। स्थानीय निवासी का कहना है कि जिस इलाके में हमला हुआ, वहां एक छोटी कंक्रीट ब्लॉक फैक्ट्री भी मौजूद थी।

हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक इजरायली डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वहीं लगातार हो रहे हमलों की वजह से पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

बेरूत में इजरायल ने की जबरदस्त बमबारी

बताते चलें कि इजरायल की वायुसेना ने बुधवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर तीन हवाई हमले किए। इजरायली सेना द्वारा इलाके में कई इमारतों पर हमला करने की चेतावनी के बाद हरेत हरेइक उपनगर और आसपास के क्षेत्रों पर हमले किए गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article