दुनिया

'कंफ्यूज Joker हैं जेलेंस्की, अमेरिका के पैसे से...', यूक्रेन के राष्ट्रपति पर क्यों फूटा ईरान का गुस्सा?

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के ईरान को लेकर दिए गए बयान पर तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ज़ेलेंस्की पर अमेरिकी और यूरोपीय करदाताओं के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने ज़ेलेंस्की को “भ्रमित जोकर” बताया और कहा कि ईरान को अपनी रक्षा के लिए किसी विदेशी मदद की जरूरत नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में हिंसक प्रदर्शनों और मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस जारी है।

Image

ईरान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Iran Slams Zelensky: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से चल रहे युद्ध का कोई अंत नहीं दिख रहा। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार दोनों देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने देश की चिंता छोड़ ईरान की नागरिकों की चिंता कर रहे हैं।

हाल ही में जेलेंस्की ने दावोस में संपन्न हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जेलेंस्की ने कहा, 'इस खून-खराबे के बाद ईरान क्या बनेगा? अगर यह शासन बच जाता है तो इससे हरेक दबंग शासक को यह संदेश जाएगा कि लोगों को खूब मारो और फिर भी सत्ता में बने रहो।'

अब्बास अराघची ने क्या कहा?

जेलेंस्की की यह बात ईरान को रास नहीं आई है। ईरान ने जेलेंस्की पर तीखा हमला किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जेलेंस्की भ्रमित जोकर हैं। वे अमेरिका और यूरोप के करदाताओं के पैसे लूटकर अपने भ्रष्ट जनरलों की जेब भर रहे हैं।

हिंसक प्रदर्शन में हजारों लोगों की मौत

बता दें कि हाल ही में ईरान में हुई हिंसक प्रदर्शन में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि मृतकों की संख्या इससे कई गुणा ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही हजारों लोगों को पकड़कर जेल में डाला गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article