दुनिया

24 घंटे में डील पर नहीं होंगे दस्तखत, ईरान ने पाकिस्तान के दावे को किया खारिज; सावधानी बरतने की भी दी हिदायत

Iran US Peace Deal: ईरान और अमेरिका स्थायी शांति के लिए समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, समझौते पर ई-दस्तखत अगले 24 घंटे में नहीं होने वाले हैं।

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (फाइल फोटो)

Photo : AP

Iran US Peace Deal: पश्चिम एशिया में जारी तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है। ईरान और अमेरिका स्थायी शांति के लिए समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, समझौते पर ई-दस्तखत अगले 24 घंटे में नहीं होने वाले हैं। ईरान ने पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए बयान देने में सावधानी बरतने की हिदायत दे डाली।

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता 'पहले से कहीं ज्यादा करीब' है और यह डील अगले 24 घंटे में फाइनल हो जाएगी।

ईरान ने PAK के दावे को नकारा

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर दस्तखत करने का सही समय रविवार को नहीं होगा। बघाई ने कहा कि आने वाले दिनों में इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर दस्तखत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की हिचकिचाहट की वजह से दस्तखत करने की तारीख पर कोई भी कमेंट करने में सावधानी बरतने की जरूरत है।

शहबाज शरीफ ने किया था बड़ा दावा

शहबाज शरीफ ने कहा था कि अगले 24 घंटे में डील के फाइनल होने की संभावना है और इसके बाद टेक्निकल लेवल की बातचीत होगी। शहबाज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ''हम पहले से कहीं ज्यादा शांति समझौते के करीब हैं। अगले 24 घंटे में फाइनल होने की उम्मीद है और पाकिस्तान तत्काल इलेक्ट्रॉनिक साइनिंग की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद अगले हफ्ते टेक्निकल लेवल की बातचीत होगी।''

पाकिस्तान के पीएम ने कहा था, ''हम बातचीत के दौरान उनके लगातार कमिटमेंट के लिए अमेरिका और ईरान को धन्यवाद देना चाहते हैं, और हम इस इलाके में अपने भाइयों के सपोर्ट के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। हमें भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता हमेशा रहने वाली शांति के लिए एक मजबूत नींव बनाएगी।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article