दुनिया

US Iran War: क्या खार्ग आईलैंड पर सेना उतारेगा अमेरिका? ईरान ने तुरंत लिया ये बड़ा फैसला

US Iran War: ईरान पिछले कुछ हफ्तों से खार्ग आईलैंड पर अपनी रक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। यहां एंटी-पर्सनल और एंटी-आर्मर माइन बिछाई गई हैं, साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित हमले को रोका जा सके।

Image

अमेरिका की कार्रवाई से पहले ईरान ने खाग्र आईलैंड पर बिछाया माइन्स।

US Iran War: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान में अमेरिकी सेना उतारेंगे? युद्धविराम, समझौते और ट्रंप के हर वक्त नए-नए दावों के बीच ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है। ट्रंप के आदेश पर और भी करीब 2500 अमेरिकी जवान मध्य पूर्व एशिया की ओर बढ़ रहे हैं।

इसी बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम खार्ग आईलैंड (Kharg Island) को पूरी तरह सैन्य किले में बदलना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की संभावित जमीनी कार्रवाई यानी ग्राउंड ऑपरेशन की आशंका के बीच ईरान ने यहां बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती और बारूदी सुरंगें (Mines) बिछानी शुरू कर दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पिछले कुछ हफ्तों से खार्ग आईलैंड पर अपनी रक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। यहां एंटी-पर्सनल और एंटी-आर्मर माइन बिछाई गई हैं, साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित हमले को रोका जा सके।

क्यों अहम है खार्ग आईलैंड?

‘ऑर्फन पर्ल ऑफ द पर्शियन गल्फ’ यानी फारस की खाड़ी का अनाथ मोती कहे जाने वाले खार्ग आईलैंड को ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। यह द्वीप देश के करीब 90% तेल निर्यात को संभालता है। ऐसे में अगर इस पर हमला होता है या कब्जा किया जाता है, तो ईरान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाग्र आईलैंड पर अमेरिका ग्राउंड ऑपरेशन की संभावना पर विचार कर रहा है। इसका मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और ईरान पर दबाव बनाना हो सकता है।

खार्ग आईलैंड के सैन्य अड्डे पर हमला कर चुका है अमेरिका

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ईरान के पास मिसाइल, ड्रोन और मजबूत डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं। गौरतलब है कि 13 मार्च 2026 को अमेरिका खार्ग आईलैंड पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर चुका है, जिसमें 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article