दुनिया

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिसाइल हमलों पर जताई चिंता

इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में हाहाकार मचा हुआ है। यूएई सहित कई देश युद्ध की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत की जानकारी देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Image

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बातचीत।

Photo : AP

Israel Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में हाहाकार मचा हुआ है। यूएई सहित कई देश युद्ध की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की जानकारी देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, "मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।

बता दें कि ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजरायल सहित ईरान ने एक साथ 8 देशों पर जवाबी हमला किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है।

यूएई में रहते हैं 43. 26 लाख भारतीय

आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सबसे ज्यादा 43. 26 लाख भारतीय रहते हैं। इसके बाद सऊदी अरब में 27.47 लाख, कुवैत में 10.36 लाख, कतर में 8.30 लाख, ओमान में 6.76 लाख और बहरीन में 3.17 लाख भारतीय रहते हैं। इस तरह GCC देशों में कुल मिलाकर लगभग 9934024 यानी करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं।

दुबई की अर्थव्यवस्था हो सकती है प्रभावित

दुबई की अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और हवाई कनेक्टिविटी पर आधारित है। तेल पर निर्भरता कम करने के बाद दुबई ने खुद को एक वैश्विक पर्यटन और बिजनेस हब के रूप में विकसित किया। यहां पर हर साल करोड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में अगर युद्ध जारी रहा तो सबकुछ ठप हो सकता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article