दुनिया

London News: लंदन में महिला के सामने भारतवंशी ने की 'आपत्तिजनक हरकत', इतने साल की मिली सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 09:21 PM IST

Indian Man Jail UK News: ब्रिटेन में लंदन के वेम्बली के रहने वाले मुकेश शाह नाम के एक शख्स को लंदन इनर क्रॉउन कोर्ट ने पिछले महीने आपत्तिजनक कृत्य करने का दोषी ठहाराया था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Masturbate in London Underground Train: ब्रिटेन में लंदन भूमिगत ट्रेन (London Underground Train) में अकेली महिला के सामने आपत्तिजनक हरकत करने के दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के 43 वर्षीय व्यक्ति को नौ महीने जेल की सज़ा दी गई है।उत्तर लंदन के वेम्बली के रहने वाले मुकेश शाह को लंदन इनर क्रॉउन कोर्ट ने पिछले महीने आपत्तिजनक कृत्य करने का दोषी ठहाराया था और 10 साल तक उसे यौन अपराधों के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया था।

ब्रिटिश परिवहन पुलिस (BTP) ने कहा कि यह घटना चार नवंबर 2022 को हुई थी और वह 10 साल तक यौन क्षति रोकथाम आदेश के अधीन रहेगा।बीटीपी के जांच अधिकारी खुफिया सिपाही मार्क लुकेर ने कहा, 'शाह की घिनौनी हरकत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया है। साथ ही रिहाई के बाद वह भविष्य में ऐसा कृत्य फिर न कर सके इसके लिए उसपर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। हम यौन अपराधों की रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेते हैं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक सब कुछ करेंगे।'

'शाह जानबूझकर पीड़िता के सामने बैठा और पीड़िता ने देखा कि वह उसे घूर रहा है'

अदालत को बताया गया कि रात 11 बजकर करीब 40 मिनट पर जब पीड़िता अकेली सुडबरी टाउन और एक्टन टाउन के बीच सफर कर रही थी तब शाह ट्रेन में सवार हुआ।बीटीपी ने बयान में बताया, 'ट्रेन के खाली होने के बावजूद शाह जानबूझकर पीड़िता के सामने बैठा और पीड़िता ने देखा कि वह उसे घूर रहा है तो वह असहज हो गई। इसके बाद उसने देखा कि वह अपने कपड़े उतार कर हस्तमैथुन करने लगा।'

पीड़िता ने घटना की जानकारी BTP को दी

बयान के मुताबिक, 'पीड़िता ने उसके कृत्य की वीडियो बनानी शुरू कर दी और तब भी वह नहीं रूका तो महिला ने उसे वहां से चले जाने को कहा। पीड़िता ने घटना की जानकारी बीटीपी को दी और साथ में वीडियो भी दिया जिसके आधार पर शाह की पहचान की गई।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हां, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर ईरान ने बंद कमरे में मानी गलती- अमेरिका का सनसनीखेज दावा

'हां, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर ईरान ने बंद कमरे में मानी गलती- अमेरिका का सनसनीखेज दावा

'मैंने पहले ही आदेश दे दिया है...', अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ही किया खुलासा

'मैंने पहले ही आदेश दे दिया है...', अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ही किया खुलासा

Bahamas Plane Crash: बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर लगी रोक

Bahamas Plane Crash: बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर लगी रोक

क्रिस्टोफर लक्सन के साथ PM मोदी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, बोले- भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई ऊर्जा

क्रिस्टोफर लक्सन के साथ PM मोदी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, बोले- भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई ऊर्जा

'सीजफायर अब खत्म!' ट्रम्प के ऐलान के बाद खाड़ी में भड़की युद्ध की चिंगारी; होर्मुज को लेकर अमेरिका ने ईरान के सामने रखी बड़ी शर्त

'सीजफायर अब खत्म!' ट्रम्प के ऐलान के बाद खाड़ी में भड़की युद्ध की चिंगारी; होर्मुज को लेकर अमेरिका ने ईरान के सामने रखी बड़ी शर्त