दुनिया

भूकंप प्रभावित म्यांमार का दर्द होगा कम! भारत ने सबसे तेज भेजी मदद, अब तक 1600 से ज्यादा की मौत

Myanmar Earthquake: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने अपने जाबाजों को राहत सामग्री के साथ भेजा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम शनिवार को नेपीता में उतरी और वहां अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। म्यांमार में आए भूकंप में 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Image

म्यांमार भूकंप (फोटो साभार: @MEAIndia)

Photo : Twitter

Myanmar Earthquake: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने अपने जाबाजों को राहत सामग्री के साथ भेजा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम शनिवार को नेपीता में उतरी और वहां अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत ने शनिवार को 15 टन राहत सामग्री म्यांमार पहुंचाई तथा आपातकालीन मिशन 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी।

क्या है 'ऑपरेशन ब्रह्मा' ?

भारत ने म्यांमार के लिए अपने बचाव अभियान को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम दिया है। भारत की ओर से एक सैन्य परिवहन विमान से यांगून में 15 टन जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने के कुछ ही घंटों बाद एक अन्य सैन्य विमान बचाव कर्मियों के एक दल के साथ राजधानी नेपीता में उतरा।

अधिकारियों ने बताया कि भारत स्थानीय प्राधिकारों की मदद के लिए म्यांमार में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम कल सुबह-सुबह मांडले के लिए रवाना होगी। भूकंप के बाद हवाई अड्डा अभी पूरी तरह कार्यात्मक नहीं है।

Myanmar_Earthquake

म्यांमार भूकंप (फोटो साभार: @MEAIndia)

नेपाल में 2015 के भूकंप के दौरान और 2023 में तुर्किये के भूकंप के दौरान एनडीआरएफ कर्मी मदद के लिए गए थे और अब म्यांमार में चल रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करेंगे।

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही

म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे परिवहन और संचार व्यवस्था में बड़ी दिक्कतों के बावजूद बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। सागाइंग के पास आए इस भूकंप के बाद 2.8 से 7.5 तीव्रता के 12 बाद के झटके महसूस किए गए, जिससे प्रभावित इलाकों की स्थिति और भी खराब हो गई। म्यांमार में आए भूकंप में 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article