दुनिया

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी से PM मोदी ने की मुलाकात, दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर हुई अहम बातचीत

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर भारत-जापान के रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Image

PM मोदी से मिले जापान के रक्षा मंत्री (फोटो: X/@narendramodi)

भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने को लेकर अहम बातचीत हुई। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और जापान के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात को लेकर कहा कि भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

वहीं, आगरा में जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का दीदार किया। इस प्रतिनिधिमंडल में जापानी कंपनियों के करीब 240 सीईओ भी शामिल थे।

ताजमहल की खूबसूरती देखकर गवर्नर कोटारो नागासाकी ने इसे अपने जीवन का सबसे प्रभावशाली अनुभव बताया। जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा भारत और जापान के बीच बढ़ते कारोबारी, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों की झलक भी पेश करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article