दुनिया

PM मोदी का एक तीर से दो निशाना! रूस से सस्ते में तेल खरीद, यूरोप को सप्लाई कर रहा भारत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 1, 2023, 11:21 PM IST

एनालिटिक्स फर्म केप्लर की एक हालिया रिपोर्ट में दिखाया गया है कि भारत इस महीने रिफाइंड ईंधन के मामले में यूरोप का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। साथ ही साथ रूसी कच्चे तेल की रिकॉर्ड मात्रा भी खरीद रहा है। भारतीय कच्चे तेल उत्पादों पर यूरोप की निर्भरता बढ़ी है। इस वृद्धि को रूसी पर प्रतिबंध से जोड़ा जा रहा है।

कूटनीति के मामले पर पीएम मोदी का एक और मास्टरस्ट्रोक सामने आया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जो यूरोप रूस से तेल खरीदने का विरोध कर रहा था, बैन लगा रहा था, अब वहीं भारत के जरिए रूस के सस्ते तेल का लाभ उठा रहा है। यूरोप की कारों में भारत से रिफाइंड किया हुआ तेल जमकर इस्तेमाल हो रहा है। मतलब एक तीर से दो निशाने और दोनों में भी भारत को फायदा ही फायदा है।

क्या कहते हैं आंकड़े

एनालिटिक्स फर्म केप्लर की एक हालिया रिपोर्ट में दिखाया गया है कि भारत इस महीने रिफाइंड ईंधन का यूरोप का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है, साथ ही साथ रूसी कच्चे तेल की रिकॉर्ड मात्रा भी खरीद रहा है।

रिकॉर्ड निर्यात

भारतीय कच्चे तेल उत्पादों पर यूरोप की निर्भरता बढ़ी है। इस वृद्धि को रूसी पर प्रतिबंध से जोड़ा जा रहा है।आंकड़ों से यह भी पता चला है कि भारत से यूरोप का रिफाइंड ईंधन आयात प्रतिदिन 360,000 बैरल से अधिक होने वाला है।

रूस से खरीद रहा कच्चा तेल

यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद जब रूस पर प्रतिबंध लगना शुरू हुआ, तेल खरीदने से पश्चिमी देश मना करने लगे तब रूस ने भारत को सस्ते तेल का ऑफर दिया था। जिसे भारत ने तुरंत स्वीकार कर लिया था। इसे लेकर पश्चिमी देशों ने भारत पर काफी दवाब भी बनाया था, ताकि भारत रूस से तेल न खरीदे, लेकिन भारत सस्ता तेल खरीदता रहा। जिससे भारत को काफी फायदा हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article