दुनिया

Imran khan : क्या था X पर इमरान खान का पिछला पोस्ट, आसिम मुनीर के बारे में कही कौन सी बात

इस बीच, इमरान खान का एक X पोस्ट जो कि उनकी बहन ने शेयर किया, वह चर्चा का विषय बन गया है। करीब 24 दिन पहले अदियाला जेल में इमरान से मिलने के बाद उनकी बहन ने इमरान खान की तरफ से यह पोस्ट किया। इमरान खान का यह पोस्ट सेना प्रमुख एवं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बारे में है।

khan munir

इमरान खान के बारे में कुछ बता नहीं रही पाक सरकार। तस्वीर-AP

Imran Khan last X Post : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान के होने और न होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया में जेल में उनकी हत्या होने सहित कई तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार जेल में उनके सुरक्षित होने का दावा कर रही है। इस बीच, इमरान खान का एक X पोस्ट जो कि उनकी बहन ने शेयर किया, वह चर्चा का विषय बन गया है। करीब 24 दिन पहले अदियाला जेल में इमरान से मिलने के बाद उनकी बहन ने इमरान खान की तरफ से यह पोस्ट किया। इमरान खान का यह पोस्ट सेना प्रमुख एवं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बारे में है।

मुनीर को सबसे दमनकारी तानाशाह बताया

इस पोस्ट में इमरान ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को 'पाकिस्तान के इतिहास का सबसे दमनकारी तानाशाह' बताया और यहां तक कि उन्हें 'मानसिक रूप से अस्थिर' भी कहा। खान ने आगे कहा कि 'सत्ता की हवस' में आसिम मुनीर कुछ भी कर सकते हैं। इमरान खान के एक्स पेज पर आखिरी पोस्ट में लिखा था, 'आसिम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास के सबसे दमनकारी तानाशाह और मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति हैं। उनके शासन में अत्याचार की हद अभूतपूर्व है... मुनीर, सत्ता की हवस में कुछ भी करने में सक्षम हैं।'

इमरान से किसी को मिलने नहीं दे रहे जेल अधिकारी

उसके बाद से, इमरान खान की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई बात नहीं आई है, और न ही पाकिस्तानी अधिकारी उनके किसी भी रिश्तेदार, उनकी बहनों, पीटीआई पार्टी कार्यकर्ताओं को जेल के अंदर उनसे मिलने की अनुमति दे रहे हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इमरान खान के साथ मुलाकात करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को लगातार इनकार करने से अटकलें तेज हो रही हैं और लोग पूछ रहे हैं कि क्या वह अभी भी जीवित हैं या उन्हें जहर दिया गया है, मार दिया गया है या बस इस जेल के अंदर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हालांकि अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इमरान खान स्वस्थ हैं, लेकिन उनके जीवित रहने की अफवाहें अभी भी जारी हैं।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव Author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article