दुनिया

रूसी मिसाइल अटैक का असर, यूक्रेन के 10 लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:47 PM IST

रूसी मिसाइल अटैक का असर, यूक्रेन के 10 लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं

रूसी मिसाइल अटैक का असर यूक्रेन पर साफ दिख रहा है। यूक्रेन सरकार का कहना है कि रूसी हमले की वजह से 10 लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में शनिवार को हजारों लोगों के दिन की शुरुआत बिजली कटौती की समस्या के साथ हुई।इसके अलावा, इन क्षेत्रों में शनिवार सुबह थोड़ी देर के अंतराल पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं क्योंकि यूक्रेनी वायुसेना ने रूस की तरफ से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का प्रयास किया।

यूक्रेन के 10 लाख घरों में बिजली नहीं

यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब आठ महीने होने के बीच रूस ने यूक्रेन भर में बिजली स्टेशनों, जल आपूर्ति प्रणालियों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं।यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘‘बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला’’ शुरू किया।वायुसेना ने कहा कि उसने हवा और समुद्र से दागी गई 33 मिसाइलों में से 18 को नष्ट कर गिरा दिया।कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर कहा कि शनिवार सुबह राजधानी को निशाना बनाकर दागे गए ‘‘कई रॉकेट’’ नष्टर कर दिए।राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा कि कीव के दक्षिण-पूर्व में मध्य चर्कासी क्षेत्र में विस्फोटकों से लदे पांच ड्रोन नष्ट कर दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article