दुनिया

हमास के कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल हो रही थी अल अंसार मस्जिद, इजराइल ने की बमबारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 08:12 AM IST

Israel Hamas War: आईडीएफ इंटेलीजेंस ने खुलासा किया था कि जेनिन में अल-अंसार मस्जिद को हमास ने अपने कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया था और इजराइल पर हमले की योजना भी यहीं से बनाई गई थी।

Image

इजराइल हमास संघर्ष

Photo : BCCL

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ जंग लड़ रही इजराइली सेना ने अब जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास के अड्डे को निशाना बनाया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि आईडीएफ और आईएसए ने जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादी परिसर पर हवाई हमला किया।

बता दें, हाल ही में आईडीएफ इंटेलीजेंस ने खुलासा किया था कि इस मस्जिद को हमास ने अपने कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया था और इजराइल पर हमले की योजना भी यहीं से बनाई गई थी। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि हमास का उद्देश्य नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देना था।

हमले तेज कर रहा इजराइल

बता दें, हमास के खिलाफ इजराइल धीरे-धीरे हमले तेज करता जा रहा है। शनिवार को इजराइली सेना ने हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले तेज करने की आपनी योजना का भी खुलासा किया था। इसके साथ ही गाजा के लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण गाजा की तरफ पलायन करने को कहा था। इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर गाजा को जीतने के अपने संकल्प को दोहराया है। रात भरी इजराइली लड़ाकू विमानों ने हमास के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी।

हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा

इस बीच हमास ने बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को यह घोषणा की और आश्वस्त किया कि उनकी सरकार दोनों नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें इस सदमे से उबरने में हर संभव मदद करेगी। बाइडन ने बंधक बनाई गई एक अमेरिकी महिला और उसकी बेटी की रिहाई सुनिश्चित करने में कतर और इजराइल की सरकारों के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। मुक्त कराई गई मां-बेटी हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में से पहली थीं और 200 से अधिक लोग अब भी बंधक हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article