दुनिया

Hurricane Milton: अमेरिका पर भीषण तबाही वाले तूफान का खतरा, फ्लोरिडा में रेड-ऑरेंज अलर्ट, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए लोग

Hurricane Milton : इस तूफान की भीषणता को देखते हुए इसे कैटगरी 5 में रखा गया है। कैटगरी 5 के तूफान से जान एवं माल के भारी क्षति पहुंचने की आशंका रहती है। समझा जाता है कि तूफान के तट से टकराने के बाद फ्लोरिडा के बड़े इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। खासकर फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर यह हरिकेन भारी तबाही ला सकता है।

Image

फ्लोरिडा पर हरिकेन मिल्टन का खतरा।

Hurricane Milton : अमेरिका कुदरत के कहर से उबर नहीं पा रहा है। फ्लोरिडा अभी चक्रवात हेलेन की तबाही से उबर नहीं पाया है कि उस पर एक और भीषण चक्रवात मिल्टन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह भारी तबाही और जान-माल को नुकसान पहुंचा सकता है। हरिकेन के इस तबाही के आशंका को देखते हुए फ्लोरिडा में एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हरिकेन मिल्डन धीरे-धीरे फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नागरिकों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। चक्रवाती तूफान के फ्लोरिडा के तट से टकराने के बाद हवा की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। यह चक्रवात मेक्सिको के यूकाटन क्षेत्र को पार कर चुका है।

भीषणता को देखते हुए कैटगरी 5 में रखा

इस तूफान की भीषणता को देखते हुए इसे कैटगरी 5 में रखा गया है। कैटगरी 5 के तूफान से जान एवं माल के भारी क्षति पहुंचने की आशंका रहती है। समझा जाता है कि तूफान के तट से टकराने के बाद फ्लोरिडा के बड़े इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। खासकर फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर यह हरिकेन भारी तबाही ला सकता है। एजेंसियों ने तूफान को देखते हुए फ्लोरिडा के लिए रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मिल्टन की रफ्तार में अचानक से तेजी आई। इसकी रफ्तार प्रतिघंटा 180 मील हो गई। नेशनल हरिकेन सेंटर स्पेशलिस्ट जॉन कैनकियालोसी ने बताया कि जहां तक हरिकेन मिल्टन की बात है तो यह पश्चिम मध्य फ्लोरिडा के लिए अब तक का सबसे विध्वंसकारी तूफान साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह हरिकेन टारोपन स्प्रिंग एवं केप कोरल के बीच तट से टकरा सकता है।

तटवर्ती इलाके को कराया जा रहा खाली

मिल्टन बुधवार को फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले इलाके ‘टैम्पा बे’ से टकरा सकता है। अभी यह टैम्पा से 1000 किमी दूर है। टैम्पा की आबादी 30 लाख से ज्यादा है। तूफान के टैम्पा बे तक पहुंचने पर इसके कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ये मध्य फ्लोरिडा से अटलांटिक महासागर की तरफ बढ़ जाएगा। सोमवार रात को तूफान की गति करीब 285 KMPH थी। फ्लोरिडा में तटवर्ती इलाकों को खाली कराया जा रहा है। अब तक करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है। अमेरिका में इससे पहले हेलेन तूफान आया था। इसमें कम से कम 225 लोगों की मौत हुई थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article