बिजनेस

₹40 लाख के होम लोन पर करें 19.69 लाख रुपये की बचत, जानें यह आसान फॉर्मूला

होम लोन लेना एक बड़ा वित्तीय फैसला होता है। लोन लेकर चुकाना और भी मुश्किल काम होता है। हालांकि, आप कुछ बातों को जानकार होम लोन को समय से पहले चुका सकते हैं।

Image

होम लोन

घर की कीमत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बिना होम लोन लिए घर खरीदना मुश्किल है। अगर आप भी होम लोन लेकर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं या घर खरीद लिए हैं तो हम आपको एक बेहतरीन फॉर्मूला बता रहे हैं। आप मंथली ईएमआई में थोड़ी से बढ़ोतरी कर पूरे लोन टेन्योर में लाखों रुपये की बचत आसानी से कर सकते हैं। आइए आपको उदाहरण के जरिये इसको समझाते हैं।

मान लीजिए कि आप 20 साल के लिए 8.5% सालाना की दर से ₹40 लाख का होम लोन लेते हैं। अगर आप हर महीने की EMI को ₹10,000 से बढ़ा देते हैं, तो आप ब्याज के रूप में लगभग ₹19.69 लाख की बचत कर सकते हैं (यह मानते हुए कि पूरी अवधि के दौरान ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होता है)। नीचे दिए गए टेबल को देखें।

विवरणसामान्य EMIज्यादा EMI
लोन राशि₹40 लाख₹40 लाख
ब्याज दर8.50%8.50%
मासिक EMI₹34,712₹44,712
लोन चुकाने की अवधि20 साललगभग 11 साल 11 महीने
कुल ब्याज₹43.31 लाखलगभग ₹23.62 लाख
ब्याज की बचत—लगभग ₹19.69 लाख

ऊपर दिए टेबल को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे आप मंथली ईएमआई में बढ़ोतरी कर न सिर्फ जल्द होम लोन से छुटकारा पा सकत हैं बड़ी बचत भी कर सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि लोन की अवधि छोटी हो।

होम लोन पर बचत के लिए यह भी करें

अगर आप नौकरीपेशा हैं और होम लोन लेकर घर खरीदा है तो बीच-बीच में प्रीमेंट भुगतान जरूर करने की कोशिश करें। आप सालाना मिलने वाले बोनस का इस्तेमाल इसमें कर सकते हैं। साथ ही अगर आपकी अगर कोई सेविंग मैच्योर हो रही है तो उसके पैसे से भी होम लोन चुका सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कम समय में ही आपका लोन खत्म हो जाएगा और आप आसानी से बड़ी रकम बचत कर लेंगे।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article