दुनिया

हरियाणा हिंसा: अमेरिका ने जताई चिंता, की शांति की अपील

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 3, 2023, 07:29 AM IST

Haryana violence: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम और आस-पास के इलाके में फैली हिंसा को अमेरिका भी चिंतिति दिखाई दिया और दोनों पक्षों से शांति की अपील की।

Image

हरियाणा हिंसा पर अमेरिका ने भी चिंता जताई

Photo : BCCL

Haryana violence: हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा की आग गुरुग्राम और उसके आस-पास के इलाकों तक फैल गई। जिसमें अब तक 6 लोगों की जान चल गई। जमकर आगजनी भी हुई। इस ओर दुनिया का भी ध्यान आकर्षित हुआ। यूएस के विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका शांति का आह्वान करता है और पार्टियों से हिंसा से दूर रहने की अपील करता है। विदेश विभाग की ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए आधिकारिक प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि मैं झड़पों के संबंध में कहूंगा कि जाहिर तौर पर हम हमेशा की तरह शांति का आग्रह करेंगे और पक्षों से हिंसक कार्यों से परहेज करने का आग्रह करेंगे। जब उनसे गुरुग्राम में झड़पों से प्रभावित किसी भी अमेरिकी नागरिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कि क्या हमने किसी अमेरिकी से सुना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं दूतावास के साथ संपर्क करके खुश हूं।

नूह में सोमवार दोपहर को दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जब जिले से गुजर रहे एक धार्मिक जुलूस पर हमला हुआ, जिसमें दो होम गार्ड मारे गए और करीब 20 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और गुरुग्राम के तीन सब डिविजन में हालात गंभीर और तनावपूर्ण बने हुए हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि इन जिलों में 5 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड रहेंगी। हरियाणा के गृह सचिव ने यह आदेश पारित किया कहा कि इन जिलों में हालात गंभीर और तनावपूर्ण बने हुए हैं।

आधिकारिक अधिसूचना में आगे कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। हिंसा के बाद, नूंह से सटे जिलों - फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इलाके में हिंसा की हालिया घटनाओं को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article