दुनिया

ईरान की चेतावनी के बाद एक और जंग की आशंका, ईजराइल में GPS Block, सैनिकों की छुट्टियां रद्द

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 5, 2024, 08:30 PM IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल पर ईरान शुक्रवार को ही हमला कर सकता है। ईरान रमजान के आखिरी शुक्रवार को फिलिस्तियों के सपोर्ट में यरूशलम डे मनाता है।

Image

ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले के बाद इजराइल पर हमले की आशंका

Photo : AP

ईरान की खुलेआम धमकी के बाद एक और जंग की आशंका लग रही है। अभी के समय में रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच जंग जारी है, अब खबर है कि ईरान कभी भी इजराइल पर हमला कर सकता है। इसकी आशंका इजराइल को भी हो गई है, इजराइल ने अपने यहां जीपीएस को ब्लॉक कर दिया है, ताकि हवाई हमले को रोका जा सके। सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

क्यों बने जंग जैसे हालात

ईरान के सैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की शुक्रवार को चेतावनी दी। इस हमले में ईरान के दो जनरल समेत 13 की मौत हो गई थी। हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हमले में ईरान का वाणिज्य दूतावास नष्ट हो गया था।

इजराइल सतर्क, जीपीएस ब्लॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल पर ईरान शुक्रवार को ही हमला कर सकता है। ईरान रमजान के आखिरी शुक्रवार को फिलिस्तियों के सपोर्ट में यरूशलम डे मनाता है। यही कारण है कि इजरायली अधिकारियों ने संभावित मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए, नेविगेशन सेवाओं को रोक दिया है। जीपीएस को ब्लॉक कर दिया है, ताकि जीपीएस आधारित हथियारों का ईरान प्रयोग न कर सके। ईरान अगर ऐसे हथियार का प्रयोग करे तो वो काम ही न करे। ईजराइल में कॉम्बैट यूनिट के सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

बम शेल्टर खुला

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सेना एहतियात के तौर पर तेल अवीव में आश्रय स्थल खोलने पर भी विचार कर रही है। इजराइल की सभी सीमाओं पर सेना तैनात कर दी गई है। द टाइम्स ऑफ इज़राइल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कई नगर पालिकाओं ने पहले ही बम शेल्टर खोलना शुरू कर दिया है। इज़राइल में स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि अधिकारियों ने देश के कुछ दूतावासों को अलर्ट पर रखा है या खाली करा लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article