दुनिया

पाकिस्तान पर अब चीनियों को भरोसा नहीं! पाक छोड़ने की तैयारी में कई चीनी नागरिक; आतंकी हमलों से सहमे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2024, 07:59 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में हुए आत्मघाती हमले ने देश में काम कर रहे चीनी नागरिकों के आत्मविश्वास को हिला कर रख दिया है।

Image

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो चुके हैं कई हमले

पाकिस्तान में लगातार निशाना बनाए जा रहे चीनी नागरिकों का अब आत्मविश्वास डगमगाने लगा है। पाकिस्तान में समय चीन कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है, जिसमें चीन के इंजीनियर और अन्य नागरिक काम कर रहे हैं। इन्हीं को निशाना बनाकर हाल के दिनों में कई हमले हो चुके हैं, जिसमें कई चीनी नागरिक मारे गए हैं।

हाल के हमलों से डरे चीनी नागरिक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में हुए आत्मघाती हमले ने देश में काम कर रहे चीनी नागरिकों के आत्मविश्वास को हिला कर रख दिया है। पाकिस्तान के एक सुरक्षा विश्लेषक का कहना है कि रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोग सुरक्षा चिंताओं के कारण देश छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का बार-बार वादा किया है, लेकिन विश्लेषक ने कहा कि हालिया घटना ने विश्वास को जड़ से हिला दिया है।

चीनी नागरिकों से खफा पाकिस्तानी

डॉन में पाकिस्तानी सुरक्षा विश्लेषक मुहम्मद अमीर राणा लिखते हैं, चीनी सोशल मीडिया में इस पर काफी चर्चा हो रही है। लोग पाकिस्तान में रह रहे चीन के नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सख्त सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान सुरक्षा विश्लेषक ने कहा कि क्षेत्र के कुछ निवासी शिनजियांग में उइघुर समुदाय के प्रति सहानुभूति रखते हैं, और कुछ लोग अपने देश में विदेशियों की मौजूदगी को नापसंद करते हैं। इलाके में चीनी नागरिकों के बारे में बहुत अच्छी धारणा नहीं है।

चीनी कंपनियों ने काम किया बंद

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटना के बाद चीनी कंपनियों ने कम से कम तीन महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाओं पर काम बंद कर दिया है। जिसमें दासू बांध, डायमर-बाशा बांध और तारबेला 5वां एक्सटेंशन बांध शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article