दुनिया

अफगान नागरिक फिर कर सकेंगे भारत की यात्रा, सरकार ने VISA सेवा की शुरू

VISA Service: भारत ने व्यापार, शिक्षा और उपचार के लिए देश की यात्रा करने के इच्छुक अफगानिस्तान के नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की है और वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के आधिकारिक वीजा पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, इसे व्यवसाय, छात्र, चिकित्सा, प्रवेश और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक श्रेणियों में दिया जाएगा।

Image

सरकार ने VISA सेवा की शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

VISA Service: भारत ने व्यापार, शिक्षा और उपचार के लिए देश की यात्रा करने के इच्छुक अफगानिस्तान के नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की है और वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान के काबिज होने के बाद, भारत ने काबुल में अपने दूतावास से अधिकारियों को वापस बुला लिया और वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

किन-किन डॉक्यूमेंट की है जरूरत

भारत सरकार के आधिकारिक वीजा पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, इसे व्यवसाय, छात्र, चिकित्सा, प्रवेश और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक श्रेणियों में दिया जाएगा। नोटिस के अनुसार, प्रत्येक आवेदक को अफगान राष्ट्रीय पहचान पत्र (तज़किरा) ऑनलाइन अपलोड करना होगा जिसमें नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, समाप्ति तिथि आदि जैसे व्यक्तिगत विवरण शामिल होने चाहिए।

भारत आगमन पर आव्रजन कार्यालय में आवेदक का बायोमेट्रिक विवरण अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। भारत ने अब तक अफगानिस्तान के तालिबान शासन को मान्यता नहीं दी है। हालांकि, भारत, अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने की वकालत करता रहा है। जून 2022 में, भारत ने काबुल में अपने दूतावास में एक ‘‘तकनीकी टीम’’ तैनात कर अफगानिस्तान में अपनी राजनयिक उपस्थिति फिर से स्थापित की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article