दुनिया

भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, CBI-ED ने करवाया अरेस्ट

नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। नेहल मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी घोटाले में वांछित है, जो देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला कहा जाता है।

Image

नेहाल मोदी गिरफ्तार (फोटो- Interpol)

पंजाब नेशनल बैक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में छिप कर रह रहा था, उसके ऊपर भी घपले का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई और ईडी की अपील पर अमेरिका में नेहल मोदी की गिरफ्तारी की गई है।

नेहल मोदी पर आरोप

यह गिरफ्तारी भारत सरकार की ओर से की गई प्रत्यर्पण मांग के आधार पर हुई है, जिसे प्रवर्तन ED और CBI ने मिलकर भेजा था। अमेरिका में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, नेहल मोदी के खिलाफ दो गंभीर आरोपों पर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है –

  • पहली- मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) – PMLA, 2002 की धारा 3 के तहत
  • दूसरी- आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की साजिश – भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B और 201 के तहत।

किस मामले में है वांटेड

नेहल मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी घोटाले में वांछित है, जो देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला कहा जाता है। जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि उसने अपने भाई नीरव मोदी की मदद करते हुए हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई को विदेशों में शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर किया। ED और CBI की जांच में ये साफ हुआ है कि नेहल मोदी ने न सिर्फ घोटाले की रकम को इधर-उधर किया, बल्कि कई दस्तावेजी सबूतों को भी मिटाने की कोशिश की।

17 जुलाई को होगी सुनवाई

अब अमेरिका में नेहल मोदी के प्रत्यर्पण की सुनवाई 17 जुलाई 2025 को होनी है। उस दिन कोर्ट में स्टेटस कॉन्फ्रेंस होगी। माना जा रहा है कि नेहल मोदी जमानत की अर्जी भी दाखिल कर सकता है, लेकिन अमेरिकी पक्ष ने साफ कर दिया है कि वे उसकी जमानत का विरोध करेंगे। भारत सरकार की कोशिश है कि नेहल मोदी को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि PNB घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर कोर्ट में ट्रायल शुरू हो सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article