Sanjay Bhandari: यूके स्थित आर्म्स कंसल्टेंट संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्पेशल कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। यह कार्रवाई ED की याचिका पर की गई है। संजय भंडारी पर हथियारों के सौदों में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप है। अब ED को संजय भंडारी की संपत्तियों को जब्त करने का कानूनी अधिकार मिल गया है। संजय भंडारी लंबे समय से भारत से फरार हैं। यह भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) के तहत की गई बड़ी कार्रवाई है।
खबर अपडेट हो रही है...
