दुनिया

Imran Khan News: तोशाखाना मामले में इमरान खान दोषी करार, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; हुई 3 साल की सजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 5, 2023, 02:41 PM IST

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

इमरान खान दोषी करार

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाया गया है और तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। उनकी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि पीटीआई अध्यक्ष को उनके जमान पार्क स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है।

इस्लामाबाद की कोर्ट ने दोषी करार दिया

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने शनिवार को तोशाखाना मामले में इमरान खान को "भ्रष्ट आचरण" का दोषी पाया। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने इमरान खान पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त छह महीने जेल में रहना होगा। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

क्या कहा कोर्ट ने

आज सुनवाई के दौरान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) हुमायूं दिलावर ने फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि इमरान खान के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं। इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को फर्जी विवरण प्रस्तुत किए और उन्हें भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया है।

नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार इमरान खान को सजा मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस सजा के साथ ही इमरान खान 5 साल तक चुनाव भी लड़ पाएंगे। पाकिस्तान भी इसी साल आम चुनाव है। पीएम शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंद करने का ऐलान भी कर दिया है।

क्या है मामला

तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के अंतर्गत एक विभाग है, जहां अन्य सरकारों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शासकों और सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है। खान ने तोशाखाना से कुछ उपहार खरीदे, जिनमें एक कीमती घड़ी भी शामिल थी, और उसे लाभ कमाने के लिए बेच दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article