earthquake in jakarta indonesia: भूकंप के झटके शनिवार को इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका में महसूस किए गए पर तीनों जगह की टाइमिंग अलग थीं, इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, कहा जा रहा है कि भूकंप बंजार शहर से 102 किलोमीटर दक्षिण में 68.3 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था, बताते हैं कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
इस संबंध में सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। राजधानी जकार्ता में ऊंची इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं।इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप पश्चिमी जावा, योग्याकार्ता और पूर्वी जावा प्रांत के अन्य शहरों में भी महसूस किया गया।
जापान के बोनिन द्वीप में 6.9 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप
वहीं जापान के बोनिन द्वीप या ओगासावारा द्वीप समूह में 6.9 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया, इसकी गहराई सतह से 540 किमी नीचे मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा यह भूकंप स्थानीय समय (0836 GMT) पर आया, वहीं मध्य टोक्यो में भी हल्के झटके महसूस किये गये।
अमेरिका के न्यू जर्सी में 2.9 तीव्रता का भूकंप
शनिवार को ही अमेरिका के न्यू जर्सी में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, हालांकि ये एक छोटा भूकंप था इसमें हल्के झटके महसूस हुए इसलिए कई जगह ये नोटिस में भी नहीं आया।
धरती के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से होने के कारण यहां लगातार भूकंप
गौर हो कि इंडोनेशिया को 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है धरती के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से होने के कारण यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं। यह ऐसी जगह पर मौजूद है, जहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट टकराती हैं वहीं साल 2021 के जनवरी में सुलावेसी द्वीप समहू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसने 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
