दुनिया

Pakistan में भूकंपः डिबेट के बीच जैसे ही महसूस हुए झटके सीट छोड़ भागने लगे एंकर और गेस्ट, देखें- VIDEO

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 10:27 AM IST

Earthquake in Pakistan Latest Video: वैसे, पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहे हैं। इसी साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। देश में 2005 में ज्ञात इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Earthquake in Pakistan Latest Video: पाकिस्तान में एक टीवी चैनल पर डिबेट के बीच न्यूज एंकर को जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए थे, वह फौरन अपनी छोड़कर भागने लगे थे। उनके साथ इस दौरान एक मेहमान भी थे, जो न्यूज स्टूडियो में थे। यह पूरा मामला मंगलवार (21 मार्च, 2023) का है। रात को समां टीवी (Samaa TV) पर डिबेट चल रही थी और उस दौरान न्यूज एंकर के साथ चैनल के स्टूडियो में एक गेस्ट भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक से भूकंप के झटके आए और तभी एंकर और दूसरे पैनलिस्ट अलर्ट होते हुए अपनी-अपनी सीट से तेजी से उठे और बाहर निकलने लगे।

हालांकि, इस दौरान एंकर को अपनी वायर (तार वाली) डिवाइस निकालने में थोड़ी दिक्कत हुई, जो उन्होंने अपने सूट के अंदर सेट कर रखी थी।ऐसी ही एक घटना मशरीक डिजिटल (Mashriq Digital) के एंकर के साथ भी हुई, जब वह बुलेटिन पढ़ रहा था और उसी बीच भूकंप के झटके आने लगे थे। हालांकि, वह जोरदार झटकों के बीच खबरें पढ़कर सुनाता रहा था।

दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाक के कुछ हिस्सों में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में नौ लोगों (खबर लिखे जाने तक) की जान चली गई, जबकि 160 से अधिक लोग जख्मी हुए। पाक के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था और ये झटके पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत और कुछ और इलाकों में महसूस किए गए।

इस बीच, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। वहीं, खबरिया चैनलों पर जो मौके से जुड़ी फुटेज सामने आई थीं, उनमें लोग डर के कारण सड़कों पर निकलते नजर आए थे। वहां के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप के चलते रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ मचने की सूचना मिली।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

Russia-Ukraine War: कौन हैं वो रूसी अफसर, जिसने मरवा दिए अपने ही 300 सैनिक और भाग गया यूक्रेन? रूसी पत्नी बोली- गद्दारी की

Russia-Ukraine War: कौन हैं वो रूसी अफसर, जिसने मरवा दिए अपने ही 300 सैनिक और भाग गया यूक्रेन? रूसी पत्नी बोली- गद्दारी की

पुतिन का बड़ा कूटनीतिक दांव: ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की तैयारी

पुतिन का बड़ा कूटनीतिक दांव: ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की तैयारी

'फ्रांस जल रहा है, अपने बॉर्डर बंद करो': फ्रांस में भड़की उग्र हिंसा और आगजनी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार

'फ्रांस जल रहा है, अपने बॉर्डर बंद करो': फ्रांस में भड़की उग्र हिंसा और आगजनी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार