दुनिया

दिवाली की शाम पाकिस्तान की डोली धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग; 4.7 मापी गई भूकंप की तीव्रता

Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। बता दें कि पाकिस्तान दुनिया के भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है

Image

दिवाली की शाम पाकिस्तान की डोली धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग; 4.7 मापी गई भूकंप की तीव्रता

पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप के झटके महसूस किए जने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

EARTHQUAKE 1

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके। (फोटो सोर्स: iStock)

बता दें कि पाकिस्तान दुनिया के भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जहां कई बड़े भूकंपीय भ्रंश स्थित हैं। यह टकराव क्षेत्र देश को भीषण भूकंपों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article