दुनिया

मस्क की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ट्रंप ने दिए सरकारी ठेकों की जांच कराने के संकेत, बोले-उन्हें बहुत सब्सिडी मिलती है

ट्रंप और एलन मस्क के बीच हुए जबरदस्त टकराव के बाद की स्थितियों से निपटने को तैयार रिपब्लिकन पार्टी के सांसद और नेता लंबे समय तक जारी झगड़े के संभावित परिणामों से भयभीत होकर ट्रंप और मस्क से तनाव कम करने का आग्रह कर रहे हैं। कम से कम दो शक्तिशाली व्यक्तियों के बीच दुश्मनी रिपब्लिकन के विशाल कर और सीमा व्यय कानून के लिए आगे का रास्ता जटिल बना सकता है।

Image

ट्रंप और मस्क के बीच टकराव बढ़ गया है।

Trump Vs Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी एलन मस्क को मिले सभी सरकारी ठेकों की जांच कराने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी फैसला निष्पक्षता के साथ लिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि 'हम सभी चीजों को देखेंगे। उनके पास बहुत पैसा है और उन्हें बहुत सब्सिडी मिलती है। इसलिए हम इन सभी चीजों को देखेंगे। हम देखेंगे कि ये सरकारी ठेके उनके लिए और देश के लिए उपयुक्त हैं कि नहीं।' बता दें कि मस्क की कंपनियां इलेक्ट्रिकल व्हिकल्स से लेकर बुनियादी संरचना और नासा मिशनों के लिए काम करती हैं।

रिपब्लिकन चाहते हैं झगड़ा समाप्त हो-ट्रंप

ट्रंप और एलन मस्क के बीच हुए जबरदस्त टकराव के बाद की स्थितियों से निपटने को तैयार रिपब्लिकन पार्टी के सांसद और नेता लंबे समय तक जारी झगड़े के संभावित परिणामों से भयभीत होकर ट्रंप और मस्क से तनाव कम करने का आग्रह कर रहे हैं। कम से कम दो शक्तिशाली व्यक्तियों के बीच दुश्मनी रिपब्लिकन के विशाल कर और सीमा व्यय कानून के लिए आगे का रास्ता जटिल बना सकता है।

trump

trump

दोनों के साथ आने की उम्मीद

वाशिंगटन राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि डैन न्यूहाउस ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह (संघर्ष) हमें उस काम को पूरा करने से विचलित नहीं करेगा जो हमें करना है।" टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज भी इसी तरह आशावादी थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात फॉक्स न्यूज के होस्ट सीन हैनिटी से कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे दोनों फिर से साथ आ जाएंगे, क्योंकि जब वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे तो हम अमेरिका के लिए तब की तुलना में बहुत कुछ कर पाएंगे, जब वे एक-दूसरे के विरुद्ध जाकर काम करेंगे।"

इससे पहले ट्रंप ने मस्क के साथ अपना गठजोड़ टूटने पर दुख व्यक्त किया था और उद्योगपति मस्क के रुख को लेकर अपनी 'निराशा' जाहिर की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद ट्रंप ने मस्क के मुनाफे को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी सरकार के इस्तेमाल की चेतावनी देकर इस झगड़े को और बढ़ा दिया।

Trump

Trump

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर लिखा, "हमारे बजट में, अरबों-खरबों डॉलर की बचत करने का सबसे आसान तरीका एलन की सरकारी सब्सिडी और अनुबंधों को समाप्त करना है। मैं हमेशा सोचता था कि (पूर्व राष्ट्रपति जो) बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया।’’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article