दुनिया

यूरोप के कई एयरपोर्ट पर साइबर हमला, हीथ्रो, ब्रसेल्स, बर्लिन में उड़ानें हुईं प्रभावित, कई रद्द

यूरोप के कई देशों के एयरपोर्ट पर साइबर हमला होने की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर हमला लंदन के हीथ्रो, ब्रसेल्स एवं बर्लिन सहित यूरोप के कई एयरपोर्ट पर हुआ है। इस साइबर हमले की वजह से शनिवार को विमानों के उड़ान में या तो देरी हुई या उड़ान रद्द करनी पड़ी।

Image

यूरोप के एयरपोर्ट पर शनिवार को साइबर हमला हुआ। तस्वीर-AP

Photo : AP

Cyberattack at European airports: यूरोप के कई देशों के एयरपोर्ट पर साइबर हमला होने की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर हमला लंदन के हीथ्रो, ब्रसेल्स एवं बर्लिन सहित यूरोप के कई एयरपोर्ट पर हुआ है। इस साइबर हमले की वजह से शनिवार को विमानों के उड़ान में या तो देरी हुई या उड़ान रद्द करनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक हीथ्रो एयरपोर्ट ने कहा कि इस साइबर हमले का सबसे ज्यादा असर चेक-इन बोर्डिंग सेवा पर देखने को मिला। दुनिया के कई देशों में अलग-अलग एयरलाइंस के लिए चेक-इन और बोर्डिंग प्रणाली सुविधा देने वाली कंपनी कॉलिंस एरोस्पेस को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से विमानों की उड़ानों में देरी हुई।

मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं ही संभव

कॉलिंस एयरोस्पेस की पैरेट कंपनी RTX N इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। ब्रसेल्स एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमले के कारण स्वचालित सिस्टम काम करना बंद कर चुके हैं और अब केवल मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं ही संभव हैं। इस हमले का उड़ान सेवा पर बड़ा असर पड़ा है। एयरपोर्ट ने आगे कहा कि दुर्भाग्यवश इससे उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति पैदा होगी। सेवा प्रदाता इस समस्या पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।'

यात्रियों से उड़ान की पुष्टि करने को कहा

शनिवार को निर्धारित उड़ानों वाले यात्रियों को प्रभावित हवाई अड्डों की ओर से सलाह दी गई कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले एयरलाइंस से अपनी यात्रा की पुष्टि कर लें। बर्लिन एयरपोर्ट ने कहा कि 'यूरोप भर में काम करने वाले एक सिस्टम प्रदाता में तकनीकी गड़बड़ी के कारण चेक-इन में अधिक प्रतीक्षा समय लग रहा है। हम इसका त्वरित समाधान निकालने पर काम कर रहे हैं।'

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर असर नहीं

हालांकि, जर्मनी का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट इस हमले से प्रभावित नहीं हुआ है। ज्यूरिख एयरपोर्ट के संचालन नियंत्रण केंद्र के एक अधिकारी ने भी बताया कि उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article