दुनिया

Thailand Train Accident: थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन पर गिरी निर्माणाधीन क्रेन, 22 की मौत

यह हादसा बुधवार सुबह बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में उबोन रत्चथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन में हुआ। जानिए अपडेट---

Image

थाईलैंड में रेल हादसा (Image: Fire Rescue Thailand/Facebook)

Thailand Train Accident: बुधवार को थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा हुआ। थाईलैंड की राजधानी से उत्तरपूर्वी क्षेत्र की ओर जा रही एक ट्रेन पर क्रेन गिरने से यह पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में उबोन रत्चथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन में हुआ।

गुजरती ट्रेन से टकराई क्रेन

स्थानीय पुलिस ने रॉयटर्स को फोन पर बताया कि एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही क्रेन गिर गई और गुजरती ट्रेन से टकरा गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के स्थानीय पुलिस प्रमुख थचापोन चिन्नावोंग ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इस हादसे में 22 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। ट्रेन थाईलैंड के उबोन रत्चथानी प्रांत जा रही थी।

मलबे को काटकर घायलों को निकाला गया

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही क्रेन गिर गई और गुजरती हुई ट्रेन से टकरा गई। इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई। बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें बचावकर्मी मलबे को काटकर घायलों को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर घटना की कई वीडियो सामने आई हैं। उनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन को बहुत नुकसान हुआ। रेस्क्यू टीम के लोग पटरी से उतरे डिब्बों के अंदर फंसे यात्रियों तक पहुंचने के लिए मुड़े हुए मेटल को काट रहे थे। बचाव और राहत काम करने के लिए फायरफाइटर्स, मेडिकल टीमों और डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट्स सहित इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स को मौके पर भेजा गया।

कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे

थाई सरकार के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद कई बचाव टीमों को तैनात किया गया था। हादसे के समय कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे। थाईलैंड के डिप्टी पीएम और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने कहा कि उन्होंने एजेंसियों को कारण का पता लगाने और दोबारा ऐसा होने से रोकने के लिए एक पारदर्शी, पूरी जांच करने का निर्देश दिया है।

थाईलैंड के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने कहा कि ट्रेन में करीब 195 यात्री सवार थे। अधिकारी अभी पीड़ितों की पहचान करने और घायलों को मेडिकल मदद देने के लिए काम कर रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गिरी हुई क्रेन लगभग 5.4 बिलियन डॉलर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा थी।

थाईलैंड में हाल के सालों में इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई हादसे हुए हैं, जिससे अक्सर सुरक्षा नियमों को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं। बुधवार की इस दुखद घटना के बाद, अधिकारियों ने क्रेन गिरने की वजह का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article