दुनिया

भारत-चीन के बीच नए युग की शुरुआत! 9 नवंबर को दिल्ली से शंघाई के लिए उड़ान भरेगा 'चाइना ईस्टर्न' का विमान

India China Flight Service: चीनी एयरलाइन ‘चाइना ईस्टर्न’ रविवार से दिल्ली-शंघाई उड़ान शुरू करेगी। इससे कुछ दिन पहले, ‘इंडिगो’ ने कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान शुरू की थी। शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर, जो ‘चाइना ईस्टर्न’ की उड़ान से दिल्ली से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं, ने कहा कि उड़ान सेवाओं के फिर से शुरू होने से बेहतर कनेक्टिविटी का एक नया युग शुरू होगा।

Image

दिल्ली से शंघाई फ्लाइट सेवा हो रही शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

Photo : iStock

India China Flight Service: चीनी एयरलाइन ‘चाइना ईस्टर्न’ रविवार से दिल्ली-शंघाई उड़ान शुरू करेगी। इससे कुछ दिन पहले, ‘इंडिगो’ ने कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान शुरू की थी। दोनों देशों के बीच लगभग पांच साल के अंतराल के बाद उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं।‘चाइना ईस्टर्न’ की उड़ान दिल्ली से रात आठ बजे रवाना होगी और सोमवार तड़के शंघाई पहुंचेगी। यह शंघाई से अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी और शाम छह बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। यह एक दिन के अंतराल पर संचालित होगी।

'एक नया युग होगा शुरू'

शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर, जो ‘चाइना ईस्टर्न’ की उड़ान से दिल्ली से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं, ने कहा कि उड़ान सेवाओं के फिर से शुरू होने से बेहतर कनेक्टिविटी का एक नया युग शुरू होगा और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत, और शंघाई के नेतृत्व वाले पूर्वी चीन क्षेत्र के व्यापारिक केंद्र के बीच लोगों के बीच मज़बूत संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

इंडिगो की उड़ानें कब से होंगी शुरू

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इससे भारत को तेजी से विकसित हो रहे पूर्वी चीन क्षेत्र से कनेक्टिविटी में मदद मिलेगी, जिसमें एआई हब हांग्झोऊ और चीन की ‘कपड़ा राजधानी’ कहे जाने वाले केकियाओ के व्यापारिक केंद्र भी शामिल हैं। इंडिगो 10 नवंबर से दिल्ली से ग्वांगझू के लिए अपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइन ने 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से उड़ानें फिर से शुरू कीं, जिसके तहत कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान का संचालन किया गया।

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक जारी रहे सीमा गतिरोध के मद्देनजर इन्हें बहाल नहीं किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article