इलेक्शन

'EVM से निकली पर्चियां सड़क पर मिलीं', राजद ने लगाए गंभीर आरोप तो चुनाव आयोग ने लिया सख्त एक्शन; अधिकारी निलंबित!

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से निकलने वाली वीवीपैट पर्चियों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद चुनाव आयोग हरकत में आ गया और तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित एआरओ को निलंबित कर दिया।

Image

सड़क पर फेंकी गईं ईवीएम की पर्चियां (फोटो साभार: @RJDforIndia)

Photo : Twitter

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से निकलने वाली वीवीपैट पर्चियों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद चुनाव आयोग हरकत में आ गया और तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित एआरओ को निलंबित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

राजद ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर ईवीएम की पर्चियां फेंकी हुई मिली हैं जिसके बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की। राजद ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ''समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली।''

राजद ने कहा कि कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है।

चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ने समस्तीपुर के डीएम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि यह मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां हैं, इसलिए मतदान प्रक्रिया की शुचिता बरकरार है। डीएम ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी सूचित कर दिया है। हालांकि, संबंधित एआरओ को लापरवाही के चलते निलंबित किया जा रहा है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article