दुनिया

Sex Offenders: ब्रिटेन में यौन अपराधियों पर काबू के लिए किया जाएगा 'केमिकल' का इस्तेमाल

sex offenders news: जर्मनी और डेनमार्क में इसका प्रयोग स्वैच्छिक आधार पर किया गया है तथा पोलैंड में कुछ अपराधियों के लिए इसे अनिवार्य बनाया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

sex offenders news: ब्रिटेन की सरकार यौन अपराधियों की यौन इच्छा को कम करने के लिए दवा का उपयोग शुरू कर रही है।अपराधों में कमी लाने और जेलों में जगह कम होने की वजह से जेल प्रणाली पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है।एक स्वतंत्र समीक्षा जारी होने के बाद न्याय मंत्री शबाना महमूद ने बृहस्पतिवार को संसद में दिए गए एक बयान में कहा कि तथाकथित रसायन का उपयोग दो क्षेत्रों की 20 जेलों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात पर विचार कर रही हूं कि क्या इस दृष्टिकोण को साकार करना संभव है। यह महत्वपूर्ण है कि इस दृष्टिकोण को मनोवैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनाया जाए।'

हालांकि समीक्षा में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि यह उपचार बलात्कारी जैसे कुछ यौन अपराधियों के लिए प्रासंगिक नहीं होगा।

महमूद ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि रसायन का इस्तेमाल करके यौन इच्छा को कम करने से दोबारा यौन अपराध करने की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आ सकती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article