आगरा

Agra Encounter: पुलिस मुठभेड़ में रेप का आरोपी गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को लगी गोली

आगरा में पुलिस की एक दुष्कर्म आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की घटना में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Agra Police Encounter: आगरा में पुलिस ने रेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। आरोपी की पहचान शरीफ नाम के शख्स के तौर पर हुई। पुलिस ने घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा बाइक सवार संदिग्ध

पुलिस ने बताया कि थाना ट्रांस यमुना में एक यौन उत्पीड़न की घटना दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें पुलिस को बाइक पर सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रांस यमुना के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

चेकिंग के दौरान फिरोजाबाद जाने वाले रास्ते पर पुलिस को वही बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। जब पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो आरोपी ने जंगल की ओर भागने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने के इरादे से पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिससे आरोपी के बाय पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मौके से अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें