दुनिया

'शांत, संयमित और जबरदस्त...', द्विपक्षीय वार्ता से पहले ट्रंप ने PM मोदी की जमकर की तारीफ

India US Bilateral Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त करार दिया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

India US Bilateral Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त करार दिया। उन्होंने यह टिप्पणी पीएम मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले की।

विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुद की तुलना पीएम मोदी से करते हुए कहा, ''मैं पीएम मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं...उन्हें देखिए।'' इससे पहले भी कई मौकों पर ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

PM मोदी और ट्रंप ने की मुलाकात

इससे पहले, पीएम मोदी और ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में ही एक दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की थी। द्विपक्षीय संबंधों में जारी तनाव के बीच, 16 महीनों में दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।

एक-दूसरे से मिलाया हाथ

पीएम मोदी और ट्रंप गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए और उसके बाद उन्होंने थोड़ी बातचीत भी की थी। दोनों नेताओं की बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। पिछले साल फरवरी में पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने के लिए वॉशिंगटन जाने के बाद से पीएम मोदी और ट्रंप की यह पहली मुलाकात थी।

ओमान के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हमला

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब पिछले हफ्ते, दोनों देशों के रिश्तों में तब नए सिरे से तनाव पैदा हो गया जब ओमान के तट के पास अमेरिकी सेना ने तीन वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया और इन हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे गए।

हमलों में एक जहाज पर सवार तीन भारतीयों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने अमेरिका के दूतावास प्रभारी जेसन मीक्स को तलब किया और उनसे कहा कि भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाज़ों पर अमेरिकी सेना के 'जानलेवा और घातक' हमले स्वीकार्य नहीं हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी रुबियो के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article