यूनाइटेड किंगडम के वेल्स से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक नर्स को अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ यौन संबंध बनाना भारी पड़ गया। संबंध बनाते समय मरीज की मौत हो गई, जिस कारण नर्स को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। जानकरी के मुताबिक, नर्स और मरीज घटना के समय पार्किंग के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
नर्स की पहचान 42 वर्षीय पेनलोप विलियम्स के रूप में हुई है। महिला ने स्वीकार किया है कि वह बीते एक साल से मरीज को जानती थी और लगातार उसके साथ संबंध बना रही थी। द टाइम्स यूके की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज की मौत हृदय गति रुकने और क्रोनिक किडनी रोग के कारण हुई।
नर्स ने नहीं बुलाई एम्बुलेंस
रिपोर्ट में कहा गया है कि संभोग के समय जब मरीज को हार्ट अटैक आया और वह गिर गया, उसके बाद नर्स ने एम्बुलेंस नहीं बुलाई। अस्पताल के कर्मचारी जब पार्किंग में पहुंचे तो मरीज नग्न अवस्था में था और उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नर्स ने न केवल पेशे की मर्यादा का उल्लंघन किया, बल्कि एम्बुलेंस न बुलाने के कारण एक चिकित्सक के रूप में भी विफल रही।
सहकर्मियों ने दी थी चेतावनी
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के सहकर्मियों को मरीज के साथ उसके संबंधों की जानकारी थी, उसमें से कुछ लोगों ने नर्स को आगाह भी किया था। इसके बावजूद वह मरीज के साथ संबंध बनाती रही। इतना ही नहीं नर्स ने पुलिस के सामने भी झूठ बोला था। फॉक्स न्यूज के अनुसार, विलियम्स ने शुरू में पुलिस को बताया कि वह मरीज से मिलने केवल तब गई थी जब उसने उसे फेसबुक पर उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में संदेश भेजा था।
