दुनिया

Bondi Beach shooting: बाप-बेटे ने मिलकर दिया सिडनी आतंकी हमले को अंजाम, दोनों ISIS के थे संपर्क में; कार से बरामद हुए आतंकी संगठन के झंडे

Bondi Beach shooting: ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पिता-पुत्र थे।

Image

ISIS के संपर्क में रहने वाले बाप-बेटे ने सिडनी आतंकी हमले को दिया अंजाम।(फोटो सोर्स: AP)

Bondi Beach shooting: ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया।

हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।

न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य बच्चों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

sydney gun shooting

सिडनी आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: AP)

पिता-पुत्र ने गोलीबारी को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पिता-पुत्र थे। 24 वर्षीय नवीन अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद अकरम को मार गिराया गया, जबकि नवीन अकरम घायल अवस्था में पकड़ा गया। फिलहाल वह पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती है।

जांच के बाद पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम सिडनी के बॉनिरिग स्थित उनके घर और कैंप्सी में उस एयरबीएनबी प्रॉपर्टी पर छापेमारी की, जहां दोनों आरोपी ठहरे हुए थे। छापेमारी के दौरान कई अहम सुराग जुटाए गए हैं।

sydney 1

दो हमलावरों में से एक की मौत हो चुकी है।(फोटो सोर्स: AP)

बरामद किया गया ISIS का झंडा

संयुक्त आतंकवाद निरोधक टीम (JCTT), जिसमें राज्य और संघीय एजेंसियां शामिल हैं, इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि दोनों हमलावरों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, बॉन्डी बीच पर आरोपियों की कार से आईएस का झंडा भी बरामद किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ASIO ने नवीन अकरम पर छह साल पहले तब नजर रखी थी, जब पुलिस ने सिडनी में एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया था। उस दौरान उसके कथित आतंकी संपर्क सामने आए थे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article