दुनिया

बच गई अमेरिकी सरकार, बाइडन ने कर दिए उस विधेयक पर हस्ताक्षर, जिसके कारण ठप हो सकती थी US GOVT

शनिवार को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस बिल पर साइन कर दिया है, जिससे अमेरिकी सरकार ठप होने से बच जाएगी। अमेरिकी सरकार पर शटडाउन होने का खतरा मंडरा रहा था।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • ठप होने से बच गई अमेरिकी सरकार
  • बाइडन ने कर दिया बिल पर साइन
  • न होता साइन तो ठप हो जाती सरकार

अमेरिका में भली ही जो बाइडन की पार्टी हार चुकी है, डोनाल्ड ट्रंप जीत चुके हैं। लेकिन अभी भी सत्ता बाइडन के पास ही है, ट्रंप अगले साल पावर में आएंगे। इसी बीच खबर आई कि अमेरिकी सरकार ठप होने वाली है, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। हालांकि अब खबर आ रही है कि जो बाइडन ने उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके कारण अमेरिकी सरकार ठप हो सकती थी।

क्रिसमस से पहले ठप हो सकती थी सरकार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं जिससे क्रिसमस से पहले सरकार के ठप होने की आशंक टल गई है। इसके साथ ही वाशिंगटन में कई दिनों से चल रही उथल-पुथल का अंत हो गया, क्योंकि कांग्रेस ने समय सीमा बीतने के बाद द्विदलीय बजट योजना पारित की थी और वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य मांग खारिज कर दी थी।

इस बिल से क्या होगा

यह समझौता सरकार को 14 मार्च तक वर्तमान स्तर पर वित्तपोषित करेगा तथा आपदा सहायता के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर और किसानों को कृषि सहायता के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा। अमेरिकी संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव’ के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन सांसद माइक जॉनसन ने कहा था कि सांसद ‘‘हमारे दायित्वों को पूरा करेंगे’’ और संघीय सरकार को ठप नहीं होने देंगे। लेकिन एक उथल-पुथल भरे सप्ताह के अंत में परिणाम अनिश्चित था क्योंकि ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया था कि समझौते में सरकार की उधार सीमा में वृद्धि का मुद्दा भी शामिल हो और अगर ऐसा नहीं होता को सरकार को ठप होने दें।

बच गई अमेरिकी सरकार

जॉनसन की संशोधित योजना को निचले सदन ने 34 के मुकाबले 366 मतों से और सीनेट ने आधी रात के बाद इसे 11 के मुकाबले 85 मतों से पारित कर दिया। इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि उसने ‘शटडाउन’ (वित्त नहीं होने पर सरकारी कामकाज ठप) की तैयारियां बंद कर दी हैं। सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने कहा कि सरकार अब ठप नहीं होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article