स्पेसएक्स ने घोषणा की कि वह पोस्ट-स्टेटिक बूस्टर निरीक्षण के दौरान पहचाने गए लिक्विड ऑक्सीजन लीक की मरम्मत के लिए एक्सिओम-4 मिशन के फाल्कन-9 लॉन्च से पीछे हट रहा है। स्पेसएक्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पोस्ट स्टेटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान पहचाने गए एलओएक्स लीक की मरम्मत के लिए स्पेसएक्स टीमों को अतिरिक्त समय देने के लिए एक्सिओम-4 के कल के फाल्कन 9 लॉन्च से पीछे हट रहा है। स्पेसएक्स ने कहा, एक बार पूरा हो जाने पर और रेंज की उपलब्धता के तहत हम एक नई लॉन्च की तारीख साझा करेंगे।
एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग कई बार टली
एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग कई बार टल चुकी है। पहले इस मिशन को 29 मई के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन, कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। फिर इसके लॉन्चिंग के लिए 10 जून की तारीख तय की गई थी। फिर मौसम की स्थिति के कारण एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक स्थगित कर दिया गया। प्रक्षेपण इसे 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे IST पर लॉन्च होना था।

Axiom मिशन रोका गया
स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित होने वाला था। लेकिन रॉकेट में दिक्कत के कारण यह फिर टल गया है। एक्सिओ-4 मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो राकेश शर्मा के नक्शेकदम पर चलने वाले हैं, जिन्होंने 1984 में सोवियत अंतरिक्ष यान में उड़ान भरी थी।
