एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन की जिंदगी में उथल पुथल मच गई है। Coldplay कॉन्सर्ट के किस कैम पर गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने के बाद अब एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन की पत्नी ने सख्त रूख अपनाते हुए अपने नाम से पति का सरनेम हटा दिया है। एंडी बायरन हाल ही में एक सार्वजनिक विवाद में तब फंस गए हैं, जब उन्हें और उनकी कंपनी की एचआर प्रमुख, क्रिस्टिन कैबोट, को बास्टन के गिलेट स्टेडियम में एक Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान 'किस कैम' पर एक-दूसरे के करीब दिखाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उनके व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर आचरण पर सवाल उठने लगे।
कहां प्रेमिका के साथ कैमरे में कैद हुए एस्ट्रोनॉमर के सीईओ
16 जुलाई 2025 को Coldplay के कॉन्सर्ट के दौरान, 'किस कैम' ने एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट को एक-दूसरे के करीब दिखाया। कैमरे ने जैसे ही दोनों के ऊपर फोकस किया, दोनों हड़बड़ा गए। एंडी बायरन कैमरे की नजर से बचते हुए ओझल हुए तो वहां क्रिस्टिन कैबोट चेहरा कवर करते हुए पीछे की ओर मुड़ गई। दोनों के इस रिएक्शन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गुस्साई पत्नी ने सरनेम हटाया
वीडियो के सामने आने के बाद एंडी बायरन की पत्नी, मेगन केरिगन बायरन, ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम हटा दिया और बाद में अपना एकाउंट भी डिलीट कर दिया। इसके अलावा, बायरन का लिंक्डइन प्रोफाइल भी हटा दिया गया। एंडी बायरन ने अभी तक इस घटना पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, चुप्पी साध रखी है।
मेगन केरिगन कौन हैं?
मेगन मैसाचुसेट्स में रहने वाली एक प्रतिष्ठित शिक्षिका हैं। वह बैनक्रॉफ्ट स्कूल में लोअर स्कूल और होप ग्राहम प्रोग्राम एडमिशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं, जहां उन्हें समावेशी शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता है। इनके दो बच्चे हैं और माना जाता है कि वे न्यूयॉर्क में रहते हैं।

एंडी बायरन की पत्नी, मेगन केरिगन बायरन ने सरनेम हटाया (फोटो- X/Pop Base)
क्रिस्टिन कैबोट कौन हैं?
वायरल वीडियो में एंडी बायरन के साथ नजर आने वाली क्रिस्टिन कैबोट टेक उद्योग में एक अनुभवी पेशेवर हैं। उन्होंने 2024 में एस्ट्रोनॉमर कंपनी में चीफ पीपल ऑफिसर के रूप में काम किया, जहां उन्हें कंपनी के "परिवर्तनकारी" दौर का हिस्सा माना गया।
