New Year 2021: पुरी दुनिया में नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखिए लोगों ने कैसे किया 2021 का स्वागत

दुनिया
किशोर जोशी
Updated Jan 01, 2021 | 12:18 IST

2020 का साल एक ऐसा साल रहा जिसकी यादें कोरोना की वजह शायद ही कोई रखना चाहेगा। तमाम पलों को समेटे साल 2020 ने विदाई ले ली है और नई उम्मीदों के साथ देश और दुनिया ने 2021 में कदम रख लिया है।

World welcomes New Year 2021 with celebrations see pics
पुरी दुनिया ने कुछ ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखिए तस्वीरें  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • पूरी दुनिया ने शानदार तरीके से किया 2021 का स्वागत
  • नए साल के जश्न में इस बार साफ दिखा कोविड 19 का असर
  • दुनिय के कई देशों में इस बार पहले जैसे रौनक नहीं मिली देखने को

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच नए साल का आगाज हो गया है। तमाम अच्छी और बुरी यादों को समेटे हुए दुनिया नई उम्मीदों के साथ 2021 में प्रवेश कर चुकी है। 31 दिसंबर को जैसे ही रात को 12 बजे तो दुनियभार में जश्न शुरू हो गया। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में जोरदार तरीके से 2021 का स्वागत किया और खूबसूरत लाइटिंग और आतिशबाजी का नजारा देखेते ही बनता था।

ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया। आस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में आतिशबाजी की गई और इस तरह से नए साल का स्वागत किया गया।

जर्मनी में भी भव्य तरीके से 2021 का स्वागत किया गया और रंगीन लाइटों से गिरिजाघरों और सड़कों को सजाया गया। इस दौरान लोगों ने खूब आतिशबाजी भी की।

ताइवान में भी शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया।  ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने और अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए देशवासियों की सराहना की।

उत्तर कोरिया में नए साल के स्वागत के लिए एक जगह पर भीड़ एकत्र हुई और फिर रंग बिरंगी आतिबाजी कर 2021 का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर जश्न भी मनाया।

रूस  की राजधानी मॉस्को में भी नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। हालांकि कोरोना की वजह से पहले की तरह रौनक नहीं रही।

फ्रांस में भी कोरोना के चलते इस बार नए साल का जश्न उस अंदाज में नहीं मनाया गया जैसा आमतौर पर मनाया जाता रहा है। प्रसिद्ध पेरिस के एफिल टॉवर रोशनी से जगमग नजर आया है लेकिन लोगों की भीड़ कम रही।

अगली खबर