Hiroshima Day: हिरोशिमा पर परमाणु हमले की आज 77वीं बरसी, 1,40,000 लोगों की हुई थी मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 05:26 PM IST

Hiroshima Day: अमेरिका ने छह अगस्त को हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया था, जिसमें करीब 1,40,000 लोग मारे गए थे। वहीं इसके ठीक तीन दिन बाद उसने नागासाकी में दूसरा परमाणु बम गिराया था, जिसमें 70,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Hiroshima Day: हिरोशिमा पर परमाणु हमले की आज 77वीं बरसी, 1,40,000 लोगों की हुई थी मौत

Hiroshima Day: जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर अमेरिका की ओर से किए गए परमाणु बम के हमले को आज 77 साल पूरे हो गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1945 में अमेरिका की ओर से दोनों शहरों में परमाणु बम गिराए गए थे, जिससे पूरा का पूरा शहर बर्बाद हो गया था। परमाणु बम से हिरोशिमा में 4,000 डिग्री की गर्मी पैदा हुई थी, जिससे पूरा का पूरा शहर पलभर में बर्बाद हो गया था। 

हिरोशिमा पर परमाणु हमले की आज 77वीं बरसी

हिरोशिमा में परमाणु बम के हमले में 1,40,000 लोगों की हुई थी मौत

अमेरिका ने छह अगस्त को हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया था, जिसमें करीब 1,40,000 लोग मारे गए थे। वहीं इसके ठीक तीन दिन बाद उसने नागासाकी में दूसरा परमाणु बम गिराया था, जिसमें 70,000 से अधिक लोग मारे गए थे। अमेरिका की ओर से हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम का नाम लिटिल बॉय था और ये सुबह 8 बजे गिराया गया था। वहीं नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम का नाम फैट मैन था और इसे सुबह 11 बजे गिराया गया था। 

हालांकि परमाणु हमलों के एक हफ्ते (15 अगस्त) के अंदर ही जापान ने हार मान ली और दूसरे विश्व युद्ध का अंत हो गया। परमामु हमलों ने इन दोनों शहरों को ही नहीं बल्कि पूरे जापान को बर्बाद कर दिया था। इस विभिषका के परिणाम आज भी जापान के लोग भुगत रहे हैं। 

वहीं परमाणु हमले के बाद जो कुछ लोग जिंदा बचे थे, उनके शरीर के कई अंग अलग हो चुके थे। परमाणु हमले के कई सालों बाद भी यहां से निकलने वाली घातक किरणों की वजह से यहां बच्चे अपंग पैदा होते रहे थे। पूरी दुनिया 6 अगस्त को 'हिरोशिमा दिवस' के रूप में जानती है। 

End of Article