व्लादिमीर पुतिन के 'सीक्रेट पैलेस' में हैं स्ट्रिप क्लब-हुक्का लाउंज; वायरल हुईं सैकड़ों तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 09:33 PM IST

Vladimir Putin's secret palace: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीक्रेट पैलेस की सैकड़ों तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस गुप्त महल में हुक्का लाउंज, पोल डांसिंग समेत कई सुविधाएं। दावा है कि ये रूस की सबसे विशाल प्रॉपर्टी है।

व्लादिमीर पुतिन के 'सीक्रेट पैलेस' में हैं स्ट्रिप क्लब-हुक्का लाउंज; वायरल हुईं सैकड़ों तस्वीरें

जेल में बंद रूसी कार्यकर्ता अलेक्सी नवलनी के सहयोगियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुप्त महल के अंदर की सैकड़ों तस्वीरें प्रकाशित की हैं। यह भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन ने एक साल पहले आरोप लगाया कि ये सीक्रेट महल मौजूद है। अब एक साल बाद इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। जनवरी 2021 में कहा गया था कि पुतिन 2014 से चुपके से 100 बिलियन रूबल या लगभग 1.3 बिलियन डॉलर की लागत से 17,691 वर्ग मीटर का महल बना रहे थे।

फाउंडेशन ने कहा कि महल काला सागर पर गेलेंदजिक के पास बनाया जा रहा है। फाउंडेशन ने कहा कि इसे भ्रष्टाचार योजना के माध्यम से वित्त पोषित किया गया था। उस समय क्रेमलिन ने दावों का खंडन किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि ये सभी बिल्कुल निराधार बयान हैं। यह शुद्ध बकवास है और वहां और कुछ नहीं है।
 
अब इस गुप्त महल की तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जाता है कि बिना तारीख की तस्वीरें उस समय ली गई थीं जब महल आंशिक रूप से निर्माणाधीन था। पिछले साल नवलनी ने कहा था कि महल और मैदान में सुरक्षा बाड़ है, एक बंदरगाह, एक चर्च, नो फ्लाई जोन, एक सीमा चौकी, एक वाइन गुफा, एक थिएटर, कसिनो, स्ट्रिप क्लब, एक जिम, एक पूल, एक एक्वाडिस्को और एक आइस हॉकी रिंक है। यह रूस के अंदर एक अलग राज्य की तरह है। 

नवलनी एक दशक से अधिक समय से पुतिन का मुख्य आलोचक रहा है। अगस्त 2020 में नवलनी को साइबेरिया में जहर दिया गया था, लेकिन वह बच गया। 17 जनवरी, 2021 को वह रूस लौट आया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 

End of Article