खौफनाक: Pakistan में दिल दहला देनी वाली वारदात, शख्स ने बच्चों के सामने पत्नी को कड़ाही में उबाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 09:44 AM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपने 6 बच्चों के सामने अपनी पत्नी को मारकर कड़ाही में उबाल दिया।

खौफनाक: Pakistan में दिल दहला देनी वाली वारदात, शख्स ने बच्चों के सामने पत्नी को कड़ाही में उबाला

कराची: पाकिस्तान में एक खौफनाक मामला सामने आया है जहां सिंध प्रांत में एक शख्स ने अपने छह बच्चों के सामने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की और फिर शव को गर्म पानी कर उबाल दिया। पुलिस ने बुधवार को नरगिस नाम की महिला का शव शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके के एक निजी स्कूल की रसोई की कड़ाही से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, बजौर एजेंसी का रहने वाला महिला का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था और करीब आठ से नौ महीने से बंद पड़े स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।

पहले तकिये से घोंटा गला

जिओ न्यूज ने जिला पूर्व के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुर रहीम शेराजी के हवाले से बताया कि अन्य तीन बच्चों की कस्टडी फिलहाल पुलिस के पास है। एसएसपी शेराज़ी ने कहा, 'वे (बच्चे) इस वारदात के बाद सहम गए हैं और आहत हैं।' शेराज़ी ने बताया कि पुलिस मृतक को मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को उनके सामने कड़ाही में उबालने से पहले तकिए से गला घोंट दिया।

अवैध संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

उन्होंने बताया कि महिला का एक पैर भी उसके शरीर से अलग हो गया है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों में शामिल होने के लिए मजबूर किया और ऐसा करने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना शर्मसार! 3 लाख रुपए के लिए सीआईएसएफ जवान ने पत्नी का न्यूड वीडियो बना साले और ससुर को भेजा

End of Article